Date: 11/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
26 साल से चली आ रही अनोखी परंपरा, सफाईकर्मी महिला ने किया झंडोत्तोलन
8/15/2026 1:30:15 PM IST
147
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara :
जामताड़ा के पटेल चौक पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक अनोखी परंपरा देखने को मिली। यहां पिछले 26 वर्षों से ऐसे व्यक्ति के हाथों झंडोत्तोलन कराया जाता है, जो नशे से दूर हो और समाज के जरूरतमंद या निचले तबके से आता हो।
इस बार नगर पंचायत की सफाईकर्मी रिंकी देवी को झंडोत्तोलन का सम्मान दिया गया। जामताड़ा नगर पंचायत के पटेल चौक पर पटेल सेवा समिति की ओर से पिछले 26 वर्षों से यह अनोखी परंपरा निभाई जा रही है।
स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर समिति ऐसे व्यक्ति का चयन करती है, जो किसी भी तरह के नशे से दूर हो और समाज के जरूरतमंद वर्ग से आता हो।
समिति का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य समाज के ऐसे लोगों को सम्मान देना और उनमें राष्ट्रभावना को मजबूत करना है। इस बार 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत में सफाई का काम करने वाली रिंकी देवी को झंडोत्तोलन का अवसर दिया गया।
झंडोत्तोलन के बाद रिंकी देवी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मान के साथ बुलाकर झंडोत्तोलन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इस सम्मान को अपने लिए गर्व और सौभाग्य का पल बताया।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रांची में सजा ग्रामीण भारत महोत्सव, एक छत के नीचे दिखी कश्मीर से कन्याकुमारी तक की कारीगरी
#
गयाजी में पितृपक्ष मेले की भव्य तैयारी, 43 जोन-314 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा इंतजाम
#
लायंस क्लब बाघमारा का पदस्थापना समारोह, नई कमेटी ने ली शपथ
#
आत्महत्या रोकथाम के लिए जागरूकता, करुणा और सामूहिक प्रयास जरूरी - प्रो. यशवंत कुमार
#
मुंगेर में राहत की नाव बनी आफत! , बाढ़ के पानी में अचानक डूबी नाव ,बाल-बाल बचे 6 लोग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मीटिंग में घुसे हमलावर और बरसा दी गोलियां! निहार सबलोक की हत्या से मचा हड़कंप
#
भाजपा ने खोला मोर्चा, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान
#
बराबर की सफाई में खुद उतरे डीएम, लोगों ने देखा अफसर का अलग अंदाज
#
4 महीने पहले हुई थी शादी, अब पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव; हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच
#
गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से आया पवित्र मिट्टी का कलश, जमशेदपुर में हुआ भव्य स्वागत