Date: 15/08/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जामताड़ा के गांधी मैदान में मंत्री इरफान अंसारी ने किया झंडोत्तोलन, गिनाईं सरकार की उपलब्धिया

8/15/2026 1:30:15 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्य सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी।
इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। झंडोत्तोलन के बाद मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है और आने वाले समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी।
मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और आने वाले समय में विकास की रफ्तार को और तेज किया जाएगा।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट