Date: 06/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बरोरा थाना परिसर में बरोरा पुलिस जनसहयोग समिति ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

8/14/2026 1:16:12 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बाघमारा के बरोरा थाना परिसर में पुलिस जनसहयोग समिति ने रक्तदान का शिविर का आयोजन किया।समिति सदस्य 11 साल से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त के पूर्व 14 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन-
 
बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार, समिति सचिव मिथलेश कुमार के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय महिला,युवक,पुलिसकर्मियों और बीसीसीएल के अधिकारियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन-
रोटरी क्लब रक्त संग्रहन की।समिति के पूर्व स्वर्गीय सदस्य डॉ सौरभ कुमार को सदस्यों ने श्रद्धांजलि भी दिया। समिति सचिव ने कहा कि 11 साल से बरोरा पुलिस जनसहयोग समिति स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रक्तदान का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन-
रक्तदान के माध्यम से लोगो जागरूक करने का काम समिति करती है।पुरुषों के साथ महिलायें ने भी रक्तदान में शामिल हुई है। थैलेसीमिया मरीजों के लिये ब्लड की जरूरत सबसे अधिक होती है।
विज्ञापन-
ब्लड की कमी नही हो इसे लेकर रक्तदान का आयोजन किया जाता है। इस क्षेत्र में रक्तदान के लिये लोगो को जागरूक करने में पूर्व स्वर्गीय सदस्य डॉ0 सौरभ कुमार का बड़ा योगदान रहा था।इसे लेकर आज उन्हें श्रद्धाजंलि भी समिति सदस्यों ने दिया।
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट