Date: 11/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पूर्व सीएम रघुवर दास ने सूर्य मंदिर परिसर में किया ध्वजारोहण

8/15/2026 3:18:43 PM IST

64
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ध्वजारोहण किया।
 
इस दौरान भाजपा के नेता-कार्यकर्ता और स्थानीय स्कूलों के सैकड़ों बच्चे मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।वही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश की आजादी के लिए अनगिनत महापुरुषों ने अपना बलिदान दिया।
उन्हीं के त्याग और संघर्ष के कारण आज हम सभी आजादी की सांस ले रहे हैं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट