Date: 15/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
स्वतंत्रता दिवस पर CM सोरेन ने छात्रों को दिया संदेश, कहा JPSC केस में होगा न्याय
8/15/2026 4:02:22 PM IST
44
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए JPSC प्रकरण और भर्ती परीक्षाओं को लेकर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाखों युवा अपने सपनों को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उनके माता-पिता भी अपनी क्षमता से बढ़कर उन्हें पढ़ा रहे हैं।
ऐसे में सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है कि युवाओं की मेहनत का सम्मान हो और उनकी प्रतिभा को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में भर्ती परीक्षाओं को लेकर कई सवाल उठे हैं। जब परीक्षा व्यवस्था पर संदेह पैदा होता है, तो सिर्फ एक परीक्षा प्रभावित नहीं होती, बल्कि पूरी एक पीढ़ी का विश्वास प्रभावित होता है।
'युवाओं की मेहनत को माफिया के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा'
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज इस ऐतिहासिक मंच से झारखंड के प्रत्येक विद्यार्थी को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि उनकी मेहनत को किसी माफिया, भ्रष्ट तंत्र या किसी भी तरह की अनियमितता के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं। यह पूरे देश के सामने एक गंभीर चुनौती है। हालांकि, दूसरे राज्यों में क्या हुआ, इससे झारखंड की जिम्मेदारी कम नहीं हो जाती।
झारखंड में विश्वसनीय परीक्षा व्यवस्था का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार का उद्देश्य केवल रिक्त पदों को भरना नहीं, बल्कि ऐसा झारखंड बनाना है जहां सरकारी सेवाओं के साथ-साथ उद्योग, MSME, कृषि, डेयरी, मत्स्य, पर्यटन, डिजिटल सेवाओं और स्टार्टअप के क्षेत्र में भी लाखों नए अवसर पैदा हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य और उनकी मेहनत के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने देगी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ का संदेश, बच्चों में तिरंगा बांटकर रागिनी सिंह ने बढ़ाया उत्साह
#
MMDR संशोधन विधेयक 2026 पर दीपिका पांडेय सिंह का हमला, बोलीं- ‘झारखंड के लिए आर्थिक चोट, हर स्तर पर होगा विरोध’
#
लाठीचार्ज और आंसू गैस पर जताई नाराजगी, CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा ने छात्रों के समर्थन का किया ऐलान
#
MLA रागिनी सिंह ने डोर स्टेप डिलीवरी और मजदूरों के रोजगार का मुद्दा उठाया
#
MLA रागिनी सिंह ने डोर स्टेप डिलीवरी और मजदूरों के रोजगार का मुद्दा उठाया
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गैस एजेंसियों के कालाबाजारी से जनता हुई बेहाल ,गैस एजेंसी के खिलाप ग्राहकों ने कर दिया बड़ा ऐलान !
#
सशक्त स्थाई समिति के चुनाव में संजय ने निर्विरोध मारी बाजी,दो अन्य लोगो की जीत दर्ज
#
युवक की सरेआम फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
#
नीट की तैयारी कर रही छात्रा का शव कुएं से बरामद, परिवार में पसरा मातम
#
चापापुर आउटसोर्सिंग में डोजर हादसा, कर्मी की मौत