Date: 16/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ओडिशा से जमशेदपुर जा रहा 11 किलो गांजा पकड़ा गया, तीन तस्कर गिरफ्तार
8/16/2026 5:04:12 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
पूर्वी सिंहभूम के गालुडीह थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है। पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से गांजा के अलावा एक ग्लैमर मोटरसाइकिल और हेलमेट भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओडिशा से मोटरसाइकिल के जरिए गांजा लेकर गालुडीह होते हुए जमशेदपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने गालुडीह बराज के पास कैनाल रोड पर घेराबंदी की। इसी दौरान ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 11 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से रमेश कुमार सिंह, श्याम नाथ राय और बाबुलाल यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों के गांजा के अवैध कारोबार से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
मामले में गालुडीह थाना कांड संख्या 17/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने BNS और NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद सामान में करीब 11 किलो गांजा, ग्लैमर मोटरसाइकिल और एक हेलमेट शामिल है।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के जरिए गांजा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सोमबारी पुराण की मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग, रैली निकालकर प्रशासन से मांगा इंसाफ
#
खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ महागठबंधन का विरोध
#
रांची पहुंचीं कुनिका सदानंद, छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान
#
पारिवारिक विवाद में सुलह की कोशिश नाकाम, बातचीत के दौरान भतीजे ने किया चाकू से हमला
#
बरवाअड्डा में नकली शराब का जखीरा पकड़ा, 16,080 बोतलें जब्त; बिहार भेजने की थी तैयारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मईया सम्मान योजना के सत्यापन में उमड़ी महिलाओं की भीड़, घंटों बाहर इंतजार
#
सम्राट चौधरी के सुशासन व्यवस्था की खुली पोल,फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने की युवक पर चलाई गोली,फिर ...
#
100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा: रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ेगा कितना महंगा? जानें मोदी सरकार के सामने क्या हैं विकल्प
#
रेलवे स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अंतिम चरण में, अगस्त अंत तक उद्घाटन की तैयारी
#
Splitsvilla X6 के योगेश रावत, आकांक्षा से लेकर राम कुमार से लेकर कई चर्चित चेहरे बने Lock Upp सीजन 2 का हिस्सा