Date: 13/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पारिवारिक विवाद में सुलह की कोशिश नाकाम, बातचीत के दौरान भतीजे ने किया चाकू से हमला
8/13/2026 5:34:37 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया :
दरियापुर गांव में पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे थे परिजन, चारों घायलों का कराया गया इलाज; पुलिस ने आरोपित विक्की कुमार को हिरासत में लिया। गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में बुधवार को पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे चाचा समेत चार लोगों पर भतीजे ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना में संजय गुप्ता, सतेंद्र प्रसाद गुप्ता,b उपेंद्र कुमार और अजय साव घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज कराया गया। घायल संजय गुप्ता के अनुसार, परिवार में पति-पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। परिवार के लोग आपसी बातचीत के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे थे। उनका आरोप है कि विवाद को खत्म कराने के लिए कई बार बातचीत की पहल की गई, लेकिन भतीजा विक्की कुमार हर बार समझौते के लिए समय और स्थान बदल देता था। कल परिवार के सदस्य मोहनपुर से दरियापुर गांव पहुंचे। वहां दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर बातचीत शुरू हुई। बताया गया कि बातचीत के दौरान ही मामला अचानक बिगड़ गया। आरोप है कि विक्की कुमार ने चाकू निकाल लिया और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में चार लोग घायल हो गए। हमले के बाद मौके पर मौजूद परिजनों ने किसी तरह घायलों को वहां से बाहर निकाला और इलाज के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही शेरघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित विक्की कुमार को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के आधार पर होगी कार्रवाई,
शेरघाटी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद के दौरान चाचा समेत अन्य लोगों पर चाकू से हमला करने के आरोप में विक्की कुमार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। घटना के कारणों और विवाद की पूरी पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल पक्ष की ओर से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और बातचीत के दौरान अचानक चाकूबाजी की स्थिति कैसे बनी। पुलिस ने मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।
ग़या से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बरवाअड्डा में नकली शराब का जखीरा पकड़ा, 16,080 बोतलें जब्त; बिहार भेजने की थी तैयारी
#
शिक्षा के मंदिर में रिश्वतखोरी! 10 हजार लेते शिक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी का बड़ा एक्शन
#
गया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार ने ईमेल से शीर्ष अधिकारियों को भेजी शिकायत
#
सुबह की सैर पड़ी भारी, बाराद्वारी में महिला के गले से चेन झपटकर भागे बदमाश
#
पेंडेंट दिखाने के बहाने ज्वेलरी दुकान से एक लाख के जेवर गायब, दो लोगों पर शक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भौंरा में जलापूर्ति ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग
#
विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति समेत कई वीवीआईपी होंगे शामिल
#
दो बिल्डिंगों के बीच फंसा संदिग्ध, घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने दबोचा
#
जीविका के सहयोग से आत्मनिर्भरता की देखी गई नई मिसाल,रानी की बदल गई तकदीर
#
40 देश से आए विदेशी श्रद्धालुओं,अमेरिका-ईरान युद्ध में मारे गए लोगों के लिए कर्मकांड