Date: 11/06/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सम्राट चौधरी के सुशासन व्यवस्था की खुली पोल,फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने की युवक पर चलाई गोली,फिर ...
6/10/2026 4:06:07 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
बिहार के बोधगया थाना क्षेत्र के हथियार गांव में कुछ baदिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने गांव निवासी राम पुकार चौधरी के पुत्र मुकेश कुमार को निशाना बनाते हुए करीब छह राउंड गोलियां चलाईं। राहत की बात यह रही कि इस जानलेवा हमले में मुकेश कुमार बाल-बाल बच गए और कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, एक चारपहिया वाहन पर सवार होकर करीब पांच हथियारबंद अपराधी गांव पहुंचे। वाहन रुकते ही बदमाशों ने मुकेश कुमार को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी आराम से वाहन में बैठकर फरार हो गए। घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फायरिंग के बाद एक अपराधी वाहन से उतरा और जमीन पर गिरे गोली के खोखे चुनने लगा, जिससे सबूत मिटाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही बोधगया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल है। पुलिस ने एहतियातन गश्त बढ़ा दी है।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
इस्लामनगर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा
#
साकची बाजार से लापता बच्ची सकुशल बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार
#
बिहार में लूट गया राजस्थान का दूल्हा,"लुटेरी दुल्हन युवक को कर गई कंगाल !
#
अवैध संबंध के शक में युवक की हुई हत्या, जाँच में जुटी पुलिस
#
झाड़ू दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ,आग पर पाया काबू ,लाखो के सामान जलकर हुई राख
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रागिनी सिंह के समर्थन में सड़क पर उत्तरी महिला समर्थक, श्रवण राय का किया पुतला दहन
#
बाइक सवार अपराधियों ने महिला से किया चेन छिनतई, पिस्टल दिखाकर भागे अपराधी
#
तरारी में जमीन बचाओ आंदोलन का 31वां दिन जारी , किसानों ने अर्धनग्न होकर किया विरोध
#
वीर कुंअर सिंह विश्वविद्यालय ने एससी/एसटी छात्रों से नामांकन शुल्क वसूली पर माँगा स्पष्टीकरण
#
डिमना झील में मिला महिला का शव,मौके पर पहुंची पुलिस