Date: 17/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सावन की तीसरी सोमवारी पर जमशेदपुर में आस्था का सैलाब, गंगाजल से हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक

8/17/2026

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: सावन की तीसरी सोमवारी पर जमशेदपुर में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सूर्य मंदिर समिति की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू समेत बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।
 
सुल्तानगंज से टैंकर के जरिए लाया गया गंगाजल-
बारीडीह स्थित हरि मैदान से जलाभिषेक यात्रा की शुरुआत हुई। इसके लिए विशेष रूप से सुल्तानगंज से टैंकर के जरिए गंगाजल जमशेदपुर लाया गया था। हरि मैदान में श्रद्धालुओं ने कलश में गंगाजल भरा और भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा शुरू की।
 
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शहर-
बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए सूर्य धाम स्थित भोले बाबा के मंदिर पहुंचे। यहां विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। पूरी यात्रा के दौरान रास्ता हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा।
 
रघुवर दास और पूर्णिमा साहू भी हुए शामिल-
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा साहू ने भी जलाभिषेक यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। भगवान भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें, यही उनकी कामना है। जलाभिषेक के साथ श्रद्धालुओं की आस्था से भरी यात्रा संपन्न हुई। सावन की तीसरी सोमवारी पर निकली इस यात्रा से जमशेदपुर में पूरे दिन भक्ति और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट