Date: 17/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
2027 चुनाव से पहले BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी महामंत्री और वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष
8/17/2026 3:03:19 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Delhi :
भाजपा ने आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की है। इस फेरबदल में स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री और वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। 2027 में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का एलान किया है। इस संगठनात्मक फेरबदल में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वही झारखण्ड से प्रदीप वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया। नई टीम में इन दोनों दिग्गजों की एक बड़ी संगठनात्मक वापसी माना जा रहा है। इसके साथ ही इस नई टीम में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है।
राम माधव और मनप्रीत बादल बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
इस नई सूची में राम माधव, तीरथ सिंह रावत, बैजयंत जय पांडा, और मनप्रीत सिंह बादल जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राम माधव की पार्टी संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में वापसी हुई है।
वहीं विनोद तावड़े और सुनील बंसल जैसे प्रमुख चेहरे भी संगठन की नई टीम में बरकरार रखे गए हैं। इसी तरह अनिल बलूनी मीडिया इंचार्ज के पद पर बने रहेंगे। बीएल संतोष संगठन महासचिव के पद पर ही रहेंगे।
अमित मालवीय की हुई छुट्टी
आईटी सेल टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। आईटी सेल के हेड अमित मालवीय को हटाया गया है। अमित लंबे समय से बीजेपी आईटी सेल के हेड थे। अब उनकी जगह दीपक महस्के को सोशल मीडिया हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई टीम में पीयूष गोयल को जगह
इसके साथ ही नई टीम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को जगह मिली है। उन्हें कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले राजेश अग्रवाल इस पद पर थे। वहीं तरुण चुग मुख्यालय प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
लंबे समय तक मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष रहे वीडी शर्मा को भी इस टीम में शामिल किया गया है। उन्हें सभी इकाईयों का कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
महिलाओं को भी मौका
इसके साथ ही नितिन नवीन की नई टीम में बड़ी संख्या में महिलाओं को भी मौका दिया गया है। उनकी नई टीम में 12 महिलाओं को शामिल किया गया है। यह पूरा फेरबदल आगामी 2027 के राज्य विधानसभा चुनावों और पार्टी के अगले चुनावी मिशन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर बड़ा अपडेट, सरकार ने टाली वार्ता, CM ने बुलाई मंत्रियों की बैठक
#
केंदुआ में फिर बना गोफ, जहरीली गैस के रिसाव से दहशत, पुनर्वास की उठी मांग
#
छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का बड़ा बयान, राजू बोले- जायज मांगों को नजरअंदाज नहीं कर सकते
#
मनोज तिवारी को भारत तिवारी के बहन ने बाँधी राखी, कहा भाई बनाया है...
#
सावन के अंतिम सोमवार पर जमशेदपुर में भव्य भजन संध्या, मनोज तिवारी होंगे मुख्य आकर्षण
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
MMDR संशोधन विधेयक 2026 पर दीपिका पांडेय सिंह का हमला, बोलीं- ‘झारखंड के लिए आर्थिक चोट, हर स्तर पर होगा विरोध’
#
जवईनिया गांव के पास कटाव निरोधक कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, युद्धस्तर पर कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
#
रंजीत यादव का विवादित बयान, मांझी के लिए 'शिखंडी' शब्द का किया इस्तेमाल
#
MLA रागिनी सिंह ने डोर स्टेप डिलीवरी और मजदूरों के रोजगार का मुद्दा उठाया
#
शिक्षा के मंदिर में रिश्वतखोरी! 10 हजार लेते शिक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी का बड़ा एक्शन