Date: 20/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
खेत से लौटते समय सांप ने काटा, 65 वर्षीय महिला की मौत,एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम..............
8/20/2026 12:52:06 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
- बोकारो जिले की रहने वाली एक 65 वर्षीय महिला की साँप के काटने से मौत हो गई। मृतका की पहचान बैरा बस्ती दुग्ध निवासी विधि देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह खेत से घर लौटने के दौरान उन्हें सांप ने काट लिया था। शुरुआत में सांप के काटने का पता नहीं चलने के कारण इलाज में देरी हुई और बाद में उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों के अनुसार, विधि देवी गुरुवार सुबह खेत की ओर गई थीं। खेत के आसपास जंगल का इलाका है। वहां से वापस घर लौटने के दौरान उनके पैर में सांप ने काट लिया। हालांकि, उस समय विधि देवी को इसका एहसास नहीं हुआ और उन्होंने इसे किसी लकड़ी या अन्य चीज से लगी चोट समझा। घर पहुंचने से पहले ही विधि देवी बेहोश होकर गिर गईं। परिजनों ने जब उन्हें उठाया तो उनके पैर में सांप के काटने का निशान दिखाई दिया। शुरुआत में उनकी स्थिति सामान्य लग रही थी, लेकिन कुछ ही देर बाद दर्द बढ़ने लगा और पैर में सूजन आने लगी। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल यानी एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन विधि देवी को लेकर एसएनएमएमसीएच पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि अगर सांप के काटने की जानकारी समय पर मिल जाती और तत्काल इलाज शुरू हो जाता, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद मेयर संजीव सिंह ने मनवाता का मिशाल पेस की ,सड़क हादसे में घायलों को अपने गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
#
JSSC CGL रद्द होने के विरोध में प्रोजेक्ट भवन में हंगामा
#
सोन नदी किनारे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 अपराधी गिरफ्तार
#
फ्लैट के नाम पर ठगी के आरोपित दंपति के आवास पर इश्तिहार चस्पा
#
हैसला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ ने बियर तस्कर को दबोचा, बंगाल से बिहार हो रही थी तस्करी
#
इंग्लैंड का दबदबा बरकरार, भारत से जीती टी20 सीरीज
#
फर्जी जैप जवान का हुआ खुलासा, पुलिस वर्दी में अवैध वसूली का आरोप!
#
भारत तिवारी एनकाउंटर को लेकर महापंचायत पर टिकी सबकी नजर
#
MLA रागिनी सिंह ने डोर स्टेप डिलीवरी और मजदूरों के रोजगार का मुद्दा उठाया