Date: 19/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हैसला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

8/19/2026 2:47:05 PM IST

31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Giridih : डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर हैसला के समीप 14 अगस्त को हुई मिथलेश यादव की हत्या का गिरिडीह पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर गठित एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी का नेतृत्व सरिया-बगोदर एसडीपीओ धनंजय राम कर रहे थे। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल एक कुल्हाड़ी, एक छोटा सब्बल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच की जा रही थी। इसी क्रम में एसआईटी को सफलता मिली और दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार ने गिरिडीह पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के उद्भेदन के लिए गठित टीम ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
 
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए गोस्वामीनरेश की रिपोर्ट