Date: 22/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
12 हजार क्यूसेक पानी में ही कमजोर पड़ने लगा तटबंध, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता, किसान परेशान
8/22/2026 4:15:17 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
जहानाबाद के फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के साथ ही तटबंधों की मजबूती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। नंदना गांव के समीप पिछले वर्ष क्षतिग्रस्त हुए तटबंध की कराई गई मरम्मत के बाद भी नदी में महज 12 हजार क्यूसेक पानी आने पर मिट्टी का कटाव शुरू हो गया है। इससे आसपास के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को फल्गु नदी के उद्गम क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद बुधवार को उदेरा स्थान बराज से नदी में करीब 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। लंबे समय से कम बारिश और गिरते जलस्तर के कारण परेशान किसानों को नदी में पानी आने से सिंचाई और भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद जगी थी। हालांकि, तटबंध में कटाव दिखाई देने के बाद संभावित बाढ़ को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।बरसात से पहले बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, एकंगरसराय की ओर से जिले में 35 कमजोर तटबंधों की पहचान की गई थी। इनमें 25 तटबंध फल्गु नदी से संबंधित थे। विभाग ने संवेदनशील स्थानों पर मरम्मत कार्य पूरा कराने का दावा किया था। अधिकारियों के अनुसार, तटबंधों को सामान्य जलप्रवाह के साथ-साथ संभावित बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दुरुस्त किया गया है। नंदना गांव के समीप तटबंध में पानी आने के बाद मिट्टी कटने से ग्रामीणों को आशंका है कि यदि नदी का जलस्तर पिछले वर्ष की तरह बढ़ा तो कमजोर हिस्सों पर दबाव बढ़ सकता है।
बाढ़ नियंत्रण विभाग के एसडीओ हलदर कुमार ने बताया कि पानी के बहाव से कुछ मिट्टी का कटाव हुआ है, लेकिन फिलहाल स्थिति चिंताजनक नहीं है। पिछले वर्ष फल्गु नदी में अधिकतम करीब 1.21 लाख क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था, जबकि वर्तमान में 12 हजार क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया है। विभाग तटबंधों की लगातार निगरानी कर रहा है। फिलहाल नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है और कहीं भी खतरे की स्थिति नहीं है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विधान परिषद सभापति से मुलाकात, कॉलेजों के आसपास पुलिस गश्ती की मांग
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर,छात्रों की समस्याओं का होगा समाधान
#
साइबर अपराध पर कसेगा शिकंजा, धनबाद में पुलिस अधिकारियों को मिला तकनीकी प्रशिक्षण
#
पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, थानों और प्रमुख स्थलों की जांच
#
पोटका में बदहाल सड़कों को लेकर दुखनी सोरेन ने सरकार पर साधा निशाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रामनवमी को लेकर कतरास थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, गाइडलाइंस के पालन पर जोर
#
फिल्म 'सुपरगर्ल'की भारत में धीमी शुरुआत, दो दिनों में सिर्फ ₹3 करोड़ के करीब कमाई
#
गया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार ने ईमेल से शीर्ष अधिकारियों को भेजी शिकायत
#
15 हजार की रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
#
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस