Date: 26/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमीन विवाद में भतीजे की हत्या का आरोप, धारदार हथियार से गला काटने की बात आई सामने
10/26/2026 12:22:06 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
जमीन विवाद को लेकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय दौलत राम महतो की गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई साहेब राम महतो ने अपने ही परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि सुबह फल खरीदने बाजार जा रहे दौलत राम पर निचितपुर जाने वाली सड़क पर हमला किया गया और धारदार हथियार से गला काटकर उनकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, घसकोडीह निवासी दौलत राम महतो सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से फल खरीदने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान निचितपुर जाने वाली सड़क पर उन पर हमला किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि हमले में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई साहेब राम महतो ने त्रिवेनी प्रसाद महतो, सूर्यकांत महतो, सचिन महतो, सरयू महतो और भगिया देवी पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जमीन विवाद को लेकर पहले भी आरोपियों के साथ अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता था और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। घटना में के मुख्य आरोपी त्रिवेनी प्रसाद महतो के राजगंज कॉलेज में प्रोफेसर होने की बात भी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटना में किसकी क्या भूमिका रही, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस ने जुआ केअड्डे पर मारा छापा,15 जुआड़ी गिरफ्तार
#
अभिजीत सिंह हत्याकांड: तीन और आरोपियों की सड़क पर सार्वजनिक परेड, हथकड़ी लगाकर पुलिस ने भेजा जेल
#
बकाया मानदेय को लेकर जल सहियाओं का प्रदर्शन, विभाग पर भेदभाव का आरोप
#
VKSU में स्नातक सेमेस्टर-5 की परीक्षा शुरू, केंद्रों पर सघन जांच के बाद मिला प्रवेश
#
दामोदा कोलियरी में संडे और हॉलिडे ड्यूटी बंद होने से भड़के मजदूर, कार्यालय महाप्रबंधक के समक्ष किया धरना-प्रदर्शन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL के मेन गेट को छोड़ सभी गेट बंद...
#
अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एसबी एचडी जैन जगजीवन और महाराजा कॉलेज....
#
एनएसएस दिवस पर टीएसआई महिला कॉलेज में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ,छात्राओं को मोमेंटो और उपहार देकर किया गया सम्मानित ...
#
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, योगेंद्र साव और प्रशासन आमने-सामने; चला JCB
#
'कॉफी विद डीएम' का पहला सत्र: युवाओं के विजन से बनेगा विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त गया