Date: 22/11/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पढ़ाई में मैट्रिक फेल, हुनर में बेमिसाल! पांच भाषाओं के जानकार कलाकार की कहानी
11/21/2026 4:45:52 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया
: बिहार के गया जिले में एक ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने भले ही मैट्रिक की पढ़ाई पूरी नहीं की, लेकिन उनकी प्रतिभा सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं। पांच भाषाओं में बातचीत करने वाले, किसी भी विषय पर तुरंत गीत बना देने वाले और नाटक के जरिए समाज को जागरूक करने वाले इस कलाकार की पहचान बनारसी आलम के रूप में है। हालांकि, कभी उनका नाम बनारसी भुईया हुआ करता था। समाज में जाति के आधार पर मिलने वाली उपेक्षा और नाम को लेकर होने वाली हीन भावना से बचने के लिए उन्होंने अपनी पहचान बदल ली। नाम बदला, सोच बदली और धीरे-धीरे बनारसी आलम के नाम से अपनी पहचान बना ली। आज कोई उन्हें बनारसी भैया, तो कोई बनारसी बाबू या बनारसी यादव कहकर बुलाता है। बनारसी आलम गया जिले के मोहनपुर प्रखंड के लय गांव के रहने वाले हैं। यह गांव गया मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर है। मुसहर समाज से आने वाले बनारसी बताते हैं कि पहले उनके समाज में बढनवा, शुकना, शुकरा और शनिचरा जैसे नाम रखे जाते थे, जिन्हें समाज में अच्छी नजर से नहीं देखा जाता था। इसी उपेक्षा से बचने के लिए उन्होंने अपना नाम बदलकर बनारसी आलम रख लिया। उन्होंने अपने बच्चों के नाम भी अलग-अलग धर्मों से मिलते-जुलते रखे। बड़े बेटे का नाम शब्बीर, छोटे बेटे का श्रवण, बड़ी बेटी का मरियम और छोटी बेटी का रवीना है। हालांकि, नाम बदलने के बावजूद उन्होंने अपना धर्म और समाज नहीं छोड़ा। उनका मानना है कि इंसान की पहचान उसकी सोच और कर्म से होनी चाहिए। बनारसी आलम की दाढ़ी देखकर लोग अक्सर उन्हें मुस्लिम समझ लेते हैं, लेकिन इसके पीछे भी एक दिलचस्प वजह है। वह बताते हैं कि कोलकाता में गीत गाने के दौरान कई बार लोग उन्हें महिलाओं के कपड़े पहनकर नृत्य करने को कहते थे। इससे बचने के लिए उन्होंने दाढ़ी बढ़ा ली, ताकि इस तरह की प्रस्तुति न करनी पड़े। बनारसी आलम निर्गुण, लोकगीत और सामाजिक जागरूकता से जुड़े गीत गाने में माहिर हैं। शिक्षा, पलायन, अंधविश्वास और समाज की समस्याओं जैसे विषयों पर उन्हें कुछ पल दीजिए, वह तुरंत गीत बनाकर गाने लगते हैं। नाटक मंचन में भी उनकी अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपनी नाटक मंडली बना रखी है और गीत-संगीत के माध्यम से समाज को जागरूक करते हैं। संगीत और नाटक के क्षेत्र में उन्हें कई जिला एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं। मैट्रिक पास नहीं कर सके, लेकिन बनारसी आलम भोजपुरी, हिंदी, मगही, मैथिली और बांग्ला भाषा में अच्छी पकड़ रखते हैं। मगही क्षेत्र में रहते हुए भोजपुरी सीखी, मैथिली भाषी इलाकों में रहने से मैथिली और पश्चिम बंगाल में प्रवास के दौरान बांग्ला सीख ली। उनका भाषाई ज्ञान किताबों से ज्यादा अनुभव और अलग-अलग जगहों पर रहने से विकसित हुआ है। करीब 70 वर्ष की उम्र में भी उनकी कल्पनाशक्ति और गायन प्रतिभा कम नहीं हुई है। वह महादलित समाज के लोगों को जागरूक करने, शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और सामाजिक बदलाव के लिए गीतों व नाटकों का सहारा लेते हैं। जमीन दिलाने से लेकर समाज के अधिकारों के लिए भी संघर्ष करते रहे हैं। बनारसी आलम बताते हैं कि उनके पिता सारंगी बजाते थे। उस दौर में भिखारी ठाकुर और विदेशिया की खूब चर्चा थी। इसी से प्रेरित होकर पिता ने उनका नाम बनारसी और भाई का नाम भिखारी भुईया रखा था। किशोरावस्था से ही संगीत में रुचि रही, लेकिन पढ़ाई में मैट्रिक पास नहीं कर सके। जेपी आंदोलन के प्रति भी उनकी गहरी श्रद्धा रही है। वह प्रकृति प्रेमी हैं और अपने घर के आसपास फूल-पौधे लगाकर बागवानी करते हैं। उनका मानना है कि मानव-मानव एक समान है, किसी पर जुल्म नहीं होना चाहिए और इंसान का असली परिवर्तन विचार से होता है। बनारसी आलम की कहानी सिर्फ नाम बदलने की नहीं, बल्कि सामाजिक उपेक्षा के बीच अपनी पहचान बनाने, कला के दम पर सम्मान हासिल करने और बिना बड़ी डिग्री के भी प्रतिभा व ज्ञान की मिसाल बनने की कहानी है।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता
#
बरोरा थाना प्रभारी पर समाजसेवी कन्हाई चौहान ने लगाए गंभीर आरोप, थाना प्रभारी ने सभी आरोपों को किया एक सिरे से खारिज
#
बारिश बनी किसानों की मुसीबत, खेतों में खड़ी फसल पर संकट
#
बारात की खुशियां मातम में बदलीं, गाड़ी पलटने से 8 घायल
#
चक्रवाती तूफान 'अकवन' का दिखा असर ,कोल्हान समेत कई इलाकों में बारिश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अभिजीत सिंह हत्याकांड: तीन और आरोपियों की सड़क पर सार्वजनिक परेड, हथकड़ी लगाकर पुलिस ने भेजा जेल
#
अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार
#
आमस में मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, औरंगाबाद से 11 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया
#
दुर्गापूजा मेला घूमने गया परिवार, पीछे से बंद घर में लाखों की चोरी
#
सबनपुर फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का हुआ समापन, सबनपुर की टीम रही विजेता