Date: 02/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
9/1/2026 4:48:58 PM IST
31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में झरिया पुनर्वास योजना, अग्निप्रभावित क्षेत्रों से लोगों के सुरक्षित विस्थापन, कोयला उत्पादन में तेजी और कोयले के निर्बाध परिवहन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा, बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य फोकस झरिया पुनर्वास योजना को गति देना और अग्निप्रभावित इलाकों में रह रहे लोगों को जल्द से जल्द बेलगड़िया में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित करना रहा। प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अधिकारियों से विभिन्न कोयला परियोजनाओं और विस्थापन की वर्तमान स्थिति, उनकी टाइमलाइन और काम में आ रही अड़चनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अग्निप्रभावित क्षेत्रों में रहना लोगों के लिए बेहद खतरनाक है। ऐसे में लोगों को विश्वास में लेकर सुरक्षित स्थान पर बसाना जरूरी है। बेलगड़िया में पुनर्वासित परिवारों को बेहतर जीवन-व्यवस्था उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। तरुण कपूर ने कहा कि नई कॉलोनियों में स्कूल, अस्पताल, सड़क, साफ-सफाई और बेहतर वातावरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उद्देश्य है कि विस्थापित परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके और पुनर्वास की प्रक्रिया जल्द पूरी हो। इसके साथ ही धनबाद जैसे प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्र में कोयले की निर्बाध आवाजाही को लेकर भी चर्चा हुई। आने वाले समय में कोयला उत्पादन बढ़ाने की योजना को देखते हुए रेलवे और परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया गया। बैठक में यह भी देखा गया कि कोयला उत्पादन और उसके परिवहन में किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है और केंद्र सरकार किस तरह धनबाद की व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग कर सकती है। प्रधानमंत्री के सलाहकार का यह दौरा झरिया पुनर्वास और कोयला उत्पादन से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर तेजी देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भोजपुरी की आवाज होगी डिजिटल, डुमरांव में हुआ स्पीच डेटा का बड़ा संकलन
#
नदियां उफान पर, रास्ते जलमग्न… जहानाबाद में मंडराया बाढ़ का खतरा
#
बेलगड़िया को धनबाद की सर्वश्रेष्ठ कॉलोनी बनाना केंद्र सरकार का संकल्प - तरुण कपूर
#
PM के सलाहकार तरुण कपूर ने मूनीडीह CBM परियोजना का किया निरीक्षण, गैस बिक्री को लेकर किया बड़ा ऐलान!
#
सोन नदी जल बंटवारे को लेकर बिहार और झारखंड के बीच हुआ एमओयू ,झारखंड को 2.00 एमएएफ मिलेगा पानी मिलेगा ।
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
“फांसी मंजूर, माफी नहीं!” बरवाअड्डा विवाद पर जयराम महतो का पुलिस एसोसिएशन को खुला चैलेंज
#
एच-1बी पर ट्रंप कैंप की नई चोट: अगर तीन साल का ब्रेक लगा, तो भारत के आईटी सपने, डॉलर और दिमाग—तीनों पर पड़ेगा असर
#
नामांकन तिथि बढ़ाने व लॉ डीन की नियुक्ति की मांग को लेकर आइसा ने सौंपा ज्ञापन
#
रांची में अब निजी अस्पताल अपनाएंगे डिजिटल स्वास्थ्य सेवा, होगा 'स्कैन एंड शेयर'
#
कमर्शियल LPG हुआ सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम रहे जस के तस