Date: 02/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नामांकन तिथि बढ़ाने व लॉ डीन की नियुक्ति की मांग को लेकर आइसा ने सौंपा ज्ञापन
7/2/2026 3:24:17 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: छात्र संगठन आइसा के जिलाध्यक्ष विकास कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष अनूप कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) को विभिन्न छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी अंगीभूत कॉलेजों में स्नातक सत्र 2026-30 के नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की गई। आइसा नेताओं ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा समर्थ पोर्टल के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया संचालित की जा रही है। प्रथम मेगा सूची 30 जून 2026 को जारी की गई, जबकि चयनित छात्रों को नामांकन के लिए केवल 2 जुलाई 2026 तक का समय दिया गया है। आइसा ने आरोप लगाया कि समर्थ पोर्टल पर तकनीकी खामियों के कारण कई छात्रों को ईमेल पर ऑफर लेटर प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं, जिन छात्रों के पोर्टल पर ऑफर लेटर प्रदर्शित हो रहे हैं, वे भी डाउनलोड नहीं हो पा रहे हैं। इससे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को नामांकन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने इन तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने तथा नामांकन प्रक्रिया को सरल एवं छात्रहित में बनाने की मांग की। इसके अलावा आइसा ने विश्वविद्यालय के कुलपति के सहायक को अलग से ज्ञापन सौंपकर लॉ संकाय के लिए डीन की नियुक्ति की मांग की। संगठन का कहना है कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत महाराजा लॉ कॉलेज, आरा, जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर तथा रोहतास विधि महाविद्यालय, सासाराम संचालित हैं, लेकिन अब तक लॉ संकाय के लिए डीन की नियुक्ति नहीं की गई है। आइसा ने तीनों विधि महाविद्यालयों के बेहतर शैक्षणिक संचालन और समन्वय के लिए शीघ्र डीन ऑफ लॉ की नियुक्ति करने की मांग की है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भोजपुरी की आवाज होगी डिजिटल, डुमरांव में हुआ स्पीच डेटा का बड़ा संकलन
#
नदियां उफान पर, रास्ते जलमग्न… जहानाबाद में मंडराया बाढ़ का खतरा
#
बेलगड़िया को धनबाद की सर्वश्रेष्ठ कॉलोनी बनाना केंद्र सरकार का संकल्प - तरुण कपूर
#
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
#
PM के सलाहकार तरुण कपूर ने मूनीडीह CBM परियोजना का किया निरीक्षण, गैस बिक्री को लेकर किया बड़ा ऐलान!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
“फांसी मंजूर, माफी नहीं!” बरवाअड्डा विवाद पर जयराम महतो का पुलिस एसोसिएशन को खुला चैलेंज
#
एच-1बी पर ट्रंप कैंप की नई चोट: अगर तीन साल का ब्रेक लगा, तो भारत के आईटी सपने, डॉलर और दिमाग—तीनों पर पड़ेगा असर
#
नामांकन तिथि बढ़ाने व लॉ डीन की नियुक्ति की मांग को लेकर आइसा ने सौंपा ज्ञापन
#
रांची में अब निजी अस्पताल अपनाएंगे डिजिटल स्वास्थ्य सेवा, होगा 'स्कैन एंड शेयर'
#
कमर्शियल LPG हुआ सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम रहे जस के तस