Date: 02/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बेलगड़िया को धनबाद की सर्वश्रेष्ठ कॉलोनी बनाना केंद्र सरकार का संकल्प - तरुण कपूर
9/1/2026 4:48:58 PM IST
31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने धनबाद दौरे के दूसरे दिन बेलगड़िया टाउनशिप में स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और बेलगड़िया के सर्वांगीण विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री के सलाहकार ने उप स्वास्थ्य केंद्र में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया तथा चिकित्सा प्रभारी से आमजन को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने नया प्राथमिक विद्यालय (झरिया बिहार) का उद्घाटन कर छात्रों से संवाद किया। उसके बाद उन्होंने परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने बोका पहाड़ी स्थित मॉडल आंगनबाड़ी सह प्री-नर्सरी स्कूल का उद्घाटन कर बच्चों से मिलने वाले पोषाहार व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने स्किल डेवलपमेंट एंड प्रोडक्शन सेंटर में नए प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। साथ ही आरएसपी कॉलेज में निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया, विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उन्हें पठन सामग्री वितरित की। इससे पहले प्रशासनिक भवन के समीप आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में श्री कपूर ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। संवाद के दौरान उपेंद्र चौहान, सीमा पासवान, पूजा कुमारी, अनुष्का कुमारी, अंजली कुमारी पासवान, रूपेश कुमार तथा राहुल मिश्रा सहित बेलगड़िया के अन्य निवासियों ने बुनियादी सुविधाओं और अपनी समस्याओं को लेकर सुझाव साझा किए। जनसंवाद को संबोधित करते हुए तरुण कपूर ने कहा कि बेलगड़िया टाउनशिप को धनबाद की सर्वश्रेष्ठ कॉलोनी के रूप में विकसित करना केंद्र सरकार का मुख्य संकल्प है और माननीय प्रधानमंत्री स्वयं इन विकास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और शुद्ध पेयजल जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ की जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए शीघ्र ही कपड़ा उद्योग (टेक्सटाइल यूनिट) स्थापित किया जाएगा, जिससे महिलाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। महिलाओं की दक्षता बढ़ाने के लिए एडवांस टेलरिंग कोर्स शुरू किए जाएंगे। भविष्य में क्षेत्र में मैन-मेड फाइबर और टेक्निकल टेक्सटाइल उद्योग स्थापित करने की भी योजना है। जन संवाद के समापन पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने कहा कि संशोधित झरिया मास्टर प्लान के अनुसार बेलगड़िया के निवासियों को लाभ दिया जा रहा है। टाउनशिप में कई विकास योजनाओं पर कार्य किए गए हैं और आगे भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जन संवाद के दौरान स्थानीय लोगों से जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं उसे पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी. साईराम, कोयला मंत्रालय के सलाहकार (प्रोजेक्ट्स) आलोक कुमार सिंह, कपड़ा मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी अलकनंदा दयाल, बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, डायरेक्टर (टेक्निकल/ऑपरेशंस) संजय कुमार सिंह के अलावा बीसीसीएल व जेआरडीए के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थ
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भोजपुरी की आवाज होगी डिजिटल, डुमरांव में हुआ स्पीच डेटा का बड़ा संकलन
#
नदियां उफान पर, रास्ते जलमग्न… जहानाबाद में मंडराया बाढ़ का खतरा
#
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
#
PM के सलाहकार तरुण कपूर ने मूनीडीह CBM परियोजना का किया निरीक्षण, गैस बिक्री को लेकर किया बड़ा ऐलान!
#
सोन नदी जल बंटवारे को लेकर बिहार और झारखंड के बीच हुआ एमओयू ,झारखंड को 2.00 एमएएफ मिलेगा पानी मिलेगा ।
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
“फांसी मंजूर, माफी नहीं!” बरवाअड्डा विवाद पर जयराम महतो का पुलिस एसोसिएशन को खुला चैलेंज
#
एच-1बी पर ट्रंप कैंप की नई चोट: अगर तीन साल का ब्रेक लगा, तो भारत के आईटी सपने, डॉलर और दिमाग—तीनों पर पड़ेगा असर
#
नामांकन तिथि बढ़ाने व लॉ डीन की नियुक्ति की मांग को लेकर आइसा ने सौंपा ज्ञापन
#
रांची में अब निजी अस्पताल अपनाएंगे डिजिटल स्वास्थ्य सेवा, होगा 'स्कैन एंड शेयर'
#
कमर्शियल LPG हुआ सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम रहे जस के तस