Date: 22/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बानाकाटा जंगल के पास मिला इलेक्ट्रीशियन का शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

9/2/2026 12:21:49 PM IST

101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : कोवाली थाना क्षेत्र के बानाकाटा जंगल के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान परसुडीह निवासी सिकंदर कुमार के रूप में हुई है, जो ठेकेदार के अधीन इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। वह मूल रूप से छपरा, बिहार का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ परसुडीह में रहता था। इधर इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस ने बताया की  शव के पास से मृतक की बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। वहीं, चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट