Date: 09/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शहीद निर्मल महतो को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, अवधेश सिंह बोले- झारखंड निर्माण में उनका अहम योगदान
 

8/8/2026 5:15:56 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर : कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह ने शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस के मौके पर कदमा स्थित उलियान पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने शहीद निर्मल महतो के योगदान और उनके संघर्ष को याद किया। अवधेश सिंह ने कहा कि शहीद निर्मल महतो को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अलग झारखंड राज्य के निर्माण के आंदोलन में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने अपने संघर्ष और बलिदान से झारखंड आंदोलन को मजबूती प्रदान की। उनके विचार और संघर्ष आज भी झारखंडवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो जैसे महान आंदोलनकारी के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके सपनों के झारखंड के निर्माण के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। ऐसे महान पुरुष को मैं शत-शत नमन करता हूं।

 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट