Date: 14/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डिगवाडीह में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर गणेश पूजन धूम धाम से किया गया, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ 

9/14/2026 12:29:20 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 Jharia : झरिया के डिगवाडीह 10 नंबर गणेश पूजा मैदान में आज गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर गणेश प्रतिमा पूजन किया गया,आज गणेश पूजन में पूरे बिधि विधान से गणेश जी की स्थापना की गई एवं पूजन किया गया , पूजन के दौराण श्रद्धालुओं  की भीड़ उमड़ पड़ी ,बात करने पर समिति के सदस्य ने बताया कि  यहां पर गणेश पूजा का आयोजन करीब  42  वर्षों से किया जा रहा है आयोजन करने का मुख्य कारण  जिसके चलते हम लोग को सुने हैं यहां पर एक सर्कस वाला आया था और यहां पर उसके हाथी की मृत्यु हो गई थी इसको लेकर उसके  बाद में यहां  लोगों ने पूजा का शुभारंभ किया था जो आज इतना भवय और आकर्षक रूप ले चुका हैं इस बार मायापुर के इस्कॉन मंदिर के तर्ज पर यहाँ  पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है तब से लेकर आज तक लगातार गणेश पूजा एवं मेला का आयोजन यहां होता रहा है।
 
झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् पांडेय की रिपोर्ट