Date: 22/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आधी रात मंदिरों में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

9/5/2026 2:31:41 PM IST

101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: रात के 12 बजते ही मंदिरों में ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष गूंज उठे। इसी के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आधी रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में घंटियां बज उठीं और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना की और उन्हें झूला झुलाकर जन्मोत्सव मनाया। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण कृष्णमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट