Date: 03/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धमाके के साथ धंसी जमीन,दरारों से निकली आग और जहरीला धुआं ,बरारी छह नंबर बस्ती में भू-धंसान से मचा हड़कंप............
9/3/2026 12:32:37 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jharia :
- धनबाद में एक बार फिर जमीन धंसने की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रही बारिश के बीच डेंजर जोन और फायर एरिया में भू-धंसान और गोफ बनने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को लोदना क्षेत्र के बरारी छह नंबर बस्ती में जोरदार धमाके के साथ अचानक जमीन धंस गई। जमीन पर गहरी दरारें पड़ गईं और इन दरारों से जहरीला धुआं निकलने के साथ आग की लपटें भी दिखाई दीं। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि जमीन के नीचे लगी आग और जहरीली गैस का खतरा और बढ़ सकता है। खास बात यह है कि भू-धंसान वाली जगह के बिल्कुल पास से लक्ष्मी कॉलोनी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क गुजरती है। ऐसे में अगर भू-धंसान का दायरा बढ़ा तो सड़क भी इसकी चपेट में आ सकती है। वहीं स्थानीय नेता सबूर गोराई ने भू-धंसान के लिए कोयला खनन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही बीसीसीएल की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्र में भराई कराने का आश्वासन दिया है। हालांकि स्थानीय लोगों की मांग है कि सिर्फ भराई से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। पहले जमीन के नीचे की स्थिति की जांच कर आग और जहरीली गैस के खतरे को खत्म किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गंगा-सोन के बढ़ते जलस्तर से भोजपुर में अलर्ट, डीएम ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील
#
लोयाबाद-कतरास मुख्य मार्ग पर मंडरा रहा भू-धंसान का खतरा! ,महीनों से धंसी सड़क की नहीं हुई मरम्मत..............
#
जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा! उफान पर स्वर्णरेखा-खरकई, 1000 से ज्यादा घरों में घुसा पानी
#
सड़क सुरक्षा को लेकर मोटरयान निरीक्षक (MVI) और रोड सेफ्टी ने चलाया संयुक्त अभियान
#
जामताड़ा में बारिश बनी काल, दीवार गिरने से 8 माह की गर्भवती महिला की मौत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लगातार बारिश से मुंगेर बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, घरों और मॉल में घुसा पानी
#
जगजीवन नगर में युवक की बेरहमी से हत्या, टहलने निकले 24 वर्षीय टोटो चालक की मौत
#
छाताबाद भू धसान स्थल पहुँचे मेयर संजीव सिंह, प्रभावित परिवारों से की बात
#
बकरीद पर्व को लेकर केंद्रीय शांति समिति ने की बैठक
#
FIFA World Cup Final के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों पर कार्रवाई का खतरा!