Date: 06/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

यूसील प्रबंधन को 10 दिन का अल्टीमेटम, मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा आंदोलन

9/6/2026 4:42:24 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर। हितकू पंचायत के स्थानीय विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघर्ष समिति ने यूसील (UCIL) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समिति ने कंपनी पर स्थानीय विस्थापित और प्रभावित लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखने का आरोप लगाया है। स्थानीय विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघर्ष समिति के संरक्षक बुलु रानी सिंह, अध्यक्ष अशोक दास और सचिव अमित दास ने कहा कि यूसील प्रबंधन की ओर से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। समिति ने अपनी मांगों को लेकर यूसील प्रबंधन को 23 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। समिति ने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का 10 दिनों के भीतर समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। समिति ने आंदोलन की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी यूसील प्रबंधन की होने की चेतावनी दी है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट