Date: 11/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आत्महत्या रोकथाम के लिए जागरूकता, करुणा और सामूहिक प्रयास जरूरी - प्रो. यशवंत कुमार
9/10/2026 4:10:34 PM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. यशवंत कुमार ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. वाचस्पति दूबे ने किया। कार्यक्रम में विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता सिन्हा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का विषय “जागरूकता, करुणा और कार्रवाई—साथ मिलकर हम जीवन बचा सकते हैं” रखा गया। मुख्य वक्ता के रूप में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ कॉमर्स, कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के प्रो. दिनेश कुमार उपस्थित रहे। अपने व्याख्यान में प्रो. दिनेश कुमार ने आत्महत्या के प्रमुख कारणों, चेतावनी के संकेतों तथा आत्महत्या की रोकथाम के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जागरूकता, संवेदनशीलता और सामूहिक प्रयास के माध्यम से कई कीमती जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम जैसे संवेदनशील विषयों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित किया और आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से दिया। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में डॉ. कुमारी प्रीतिका ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गयाजी में पितृपक्ष मेले की भव्य तैयारी, 43 जोन-314 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा इंतजाम
#
लायंस क्लब बाघमारा का पदस्थापना समारोह, नई कमेटी ने ली शपथ
#
मुंगेर में राहत की नाव बनी आफत! , बाढ़ के पानी में अचानक डूबी नाव ,बाल-बाल बचे 6 लोग
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक
#
बाल विवाह पर प्रहार, जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखा डीसी ने किया रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पीएम-किसान, ‘समुद्र मंथन’, सूर्य सरोवर और खेलो इंडिया के जरिए सरकार ने एक साथ खेती, ऊर्जा और युवा शक्ति पर लगाया बड़ा दांव
#
भाई ने भाई को दिया धोखा, हड़प ली ज़मीन?
#
मीटिंग में घुसे हमलावर और बरसा दी गोलियां! निहार सबलोक की हत्या से मचा हड़कंप
#
4 महीने पहले हुई थी शादी, अब पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव; हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच
#
बराबर की सफाई में खुद उतरे डीएम, लोगों ने देखा अफसर का अलग अंदाज