Date: 24/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 स्वास्थ्य मंत्री ने किया आधुनिक डिजिटल क्लास रूम का शिलान्यास भाजपा को लिया आड़े हाथ

10/23/2026 5:02:37 PM IST

27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत सबनपुर और गोकुला हाई स्कूल को उत्क्रमित करने के साथ ही दोनों स्कूलों में पांच पाँच आधुनिक डिजिटल क्लास रूम का शिलान्यास स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने किया। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शिक्षा जगत में एक नई इबारत लिखने की तैयारी है। जिले के दो हाई स्कूलों को प्लस टू स्तर पर उत्क्रमित करने के साथ-साथ दोनों विद्यालयों में पांच पांच अतिरिक्त आधुनिक डिजिटल क्लासरूम की सौगात दी जा रही है। यह पहल केवल भवनों और कक्षाओं के निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिससे छात्र छात्राओं के शिक्षा की जगत में नई ताकत विद्यार्थियों को मिलेंगे। वहीं उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुवे कहा कि भाजपा के बच्चे ऑक्सफोर्ड और ब्रिटेन में पड़ते हैं तो हमारे बच्चे क्यों पीछे रहे।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट ।