Date: 27/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रामगढ़ में होमगार्ड बहाली की दौड़ परीक्षा तेज 50% महिला आरक्षण पर कमांडेंट ने कही बड़ी बात..

10/27/2026 11:06:45 AM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Ramgarh : रामगढ़ जिले के सिद्धू-कान्हू मैदान में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रतिदिन प्रखंडवार अभ्यर्थियों की दौड़ परीक्षा ली जा रही है। बहाली प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सिद्धू-कान्हू मैदान में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान रामगढ़ जिला होमगार्ड कमांडेंट नीलिमा सुरीन से बहाली प्रक्रिया, दौड़ परीक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि होमगार्ड बहाली की परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ ली जा रही है। कमांडेंट ने अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें खुद पर भरोसा रखना चाहिए और किसी दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने के बजाय स्वयं से प्रतिस्पर्धा करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। वहीं, महिलाओं के आरक्षण से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि सरकार के नियमानुसार होमगार्ड बहाली में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। उन्होंने अधिक से अधिक अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

 

कोयलांचल लाइव डेस्क