Date: 11/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लायंस क्लब बाघमारा का पदस्थापना समारोह, नई कमेटी ने ली शपथ

9/11/2026 12:53:53 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Baghamara : लायंस क्लब बाघमारा का पदस्थापना सह चार्टर्ड नाइट समारोह हरिणा कॉलोनी सुभाष भवन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला पाल शुभ्रा मजुमदार, विशिष्ट अतिथि द्वितीय उप जिला पाल सुजीत कुमार एवं पूर्व जिला पाल सिद्धार्थ मजुमदार उपस्थित रहे। इस दौरान नए सदस्यों सुनैना जमुआर और सतीश मोदी को क्लब की सदस्यता दिलाई गई। सत्र 2026-27 के लिए गठित नई कार्यकारिणी को पदस्थापना पदाधिकारी सुजीत कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। लायन हिमांशु शेखर जम्मुआर को अध्यक्ष मनोनीत किए गए।अतिथियों ने क्लब की वार्षिक स्मारिका उमंग का विमोचन किया। सचिव नीरजा राय ने पिछले वर्ष के सेवा कार्यों का प्रतिवेदन रखा और निवर्तमान अध्यक्ष संगीता देवी ने सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

 

बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट