Date: 12/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एसजीटी आउटसोर्सिंग वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, प्रबंधन की नहीं दिखी संवेदना ,गुस्साए लोगो ने काम किया ठप
9/12/2026 12:40:49 PM IST
54
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghamara :
बाघमारा के कतरास स्थित बीसीसीएल एरिया-03 के एसजीटी आउटसोर्सिंग माइंस में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कोलडंप एरिया में आउटसोर्सिंग वाहन की चपेट में आने से कैलुडीह निवासी 55 वर्षीय मधुसूदन यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग भी घटनास्थल पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने माइंस का काम बाधित कर दिया। मौके पर स्थानीय पार्षद मो. शहाबुद्दीन भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए परिवहन व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए माइंस प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि माइंस बस्ती के काफी करीब है, ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।लोगों ने माइंस परिसर में पर्याप्त सुरक्षा संकेतक, साइन बोर्ड, सुरक्षित परिवहन व्यवस्था और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के इंतजाम करने की मांग की है। खनन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर Mines Act और उससे जुड़े खनन सुरक्षा प्रावधानों में प्रबंधन की जिम्मेदारियां निर्धारित हैं। ऐसे में इस हादसे के बाद यह भी जांच का विषय है कि माइंस परिसर में वाहन परिचालन और सुरक्षा संबंधी निर्धारित प्रावधानों का पालन किया जा रहा था या नहीं। फिलहाल कतरास पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग माइंस परिसर में मौजूद हैं और कंपनी का काम पूरी तरह ठप है।इधर घटना के कई घंटे बिट जाने के बाद भी एसजीटी आउटसोर्सिंग माइंस के प्रबंधन की और से संवेदना तक नहीं दिखा। खास कर एसजीटी आउटसोर्सिंग माइंस के प्रबंधक वाईके सिंह ने तो फोन भी उठाना मुनासिब नहीं समझा। इस कंपनी के बारे में कहा तो यहाँ तक जाता है की ये हमेश सुरक्षा को नजर अंदाज करता रहा है क्योकि इसकी पकड़ दूर तलक होने की बात होती है। ऐसे में कोई भी बीसीसीएल अधिकारी उस एसजीटी आउटसोर्सिंग माइंस संचालक को कुछ भी कहने से पहले पांच बार आगे पीछे सोचता है। लेकिन अब देखना यह है की क्या बीसीसीएल सीएमडी का एसजीटी आउटसोर्सिंग माइंस प्रबंधन पर सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाया जाता है।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार झालसा की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन
#
पितृपक्ष महासंगम को लेकर गयाजी में स्वच्छता अभियान तेज, सड़क पर उतरे डीएम-मेयर
#
रांची में सजा ग्रामीण भारत महोत्सव, एक छत के नीचे दिखी कश्मीर से कन्याकुमारी तक की कारीगरी
#
गयाजी में पितृपक्ष मेले की भव्य तैयारी, 43 जोन-314 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा इंतजाम
#
लायंस क्लब बाघमारा का पदस्थापना समारोह, नई कमेटी ने ली शपथ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#
जमीन विवाद में फर्जी दस्तावेज से कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगा न्याय
#
लाठीचार्ज और आंसू गैस पर जताई नाराजगी, CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा ने छात्रों के समर्थन का किया ऐलान
#
रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य गए मजदूर की दर्दनाक मौत, आर्थिक सहायता और सुरक्षा की बढ़ी मांग
#
फ्लैट परिसर में सुरक्षा गार्डों से मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज