Date: 13/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

  प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के 25 वर्ष होने पर 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ ,भाजपा विधायक कुमार प्रणय ने ......

9/13/2026 1:58:30 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस  सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होगा। अभियान के जरिए प्रधानमंत्री के सेवा-संकल्प के प्रति जनता का आभार और आशीर्वाद व्यक्त किया जाएगा। देशभर में 25 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि बिहार में करीब 2.50 करोड़ लोगों को अभियान से जोड़ने की तैयारी है।
 
मुंगेर भाजपा विधायक कुमार प्रणय ने बताया कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम सात बजे पूरे बिहार में एक साथ दीप प्रज्वलित कर की जाएगी। इसके साथ ही घर-घर दीप पहुंचाकर लोगों को अपने घरों में दीप जलाने और प्रधानमंत्री के प्रति आशीर्वाद व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जन-वितरण दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से दीपों का वितरण किया जाएगा। प्रत्येक जिले के प्रमुख 10 स्थानों पर भी सामूहिक दीप प्रज्वलन की योजना है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना की कॉलोनियां, अमृत सरोवर, नवनिर्मित सेतु, बांध, जन औषधि केंद्र, आयुष्मान अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, मंदिर और प्रमुख घाट शामिल हैं। सोशल मीडिया पर #AashirwadKaDiya के जरिए अभियान का प्रचार किया जाएगा। सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, वरिष्ठ नेता और संगठन के कार्यकर्ता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।        
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए  इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट