Date: 13/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने स्विट्जरलैंड पहुंचे विधायक गागराई, जंगफ्राउजोख का किया दीदार, कहा ...

9/13/2026 2:25:33 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 2026 में भाग लेने के क्रम में स्विट्जरलैंड पहुंचे झारखंड विधानसभा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने आल्प्स पर्वत श्रृंखला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जंगफ्राउजोख का भ्रमण किया. बर्फ से ढकी ऊंची पर्वत चोटियों और आल्प्स की प्राकृतिक सुंदरता के बीच विधायक ने जंगफ्राउ क्षेत्र का दीदार किया.
 
सीपीए झारखंड शाखा के प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और खरसावां विधायक दशरथ गागराई शामिल हैं. सम्मेलन के सिलसिले में स्विट्जरलैंड प्रवास के दौरान विधायक दशरथ गागराई को जंगफ्राउ क्षेत्र के भ्रमण का अवसर मिला. विधायक दशरथ गागराई ने सोशल साइड X पर ट्वीट करते हुए कई वीडियो और फोटो साझा की है. उन्होंने लिखा है कि " जंगफ्राउजोख की यात्रा प्रतिनिधिमंडल के लिए खास अनुभव रही. समुद्र तल से करीब 3,454 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्टेशन यूरोप के सबसे ऊंचे रेलवे स्टेशनों में शुमार है. बर्फीली चोटियां यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहीं."
 
विधायक गागराई ने जंगफ्राउजोख से चारों ओर फैली आल्प्स की बर्फीली चोटियों और प्राकृतिक नजारों को करीब से देखा. उनके भ्रमण की तस्वीरें भी सामने आयी हैं, जिनमें वे बर्फ से ढकी पर्वतीय वादियों के बीच नजर आ रहे हैं.
 
राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के साथ प्रतिनिधिमंडल को स्विट्जरलैंड की प्राकृतिक और ऐतिहासिक विरासत को समझने का भी अवसर मिल रहा है. गौरतलब है कि गागराई के इस विदेश दौरे से खरसावां के लोगों की भी नजरें प्रतिनिधिमंडल की गतिविधियों पर बनी हुई हैं.
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट