Date: 13/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अवैध कोयला खनन के दौरान धंसी चाल,तीन की मौत समेत दर्जनों दबे होने की अंशका.....

9/13/2026 2:25:33 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara : बाघमारा के रामकनाली ओपी क्षेत्र के कुम्हार पट्टी स्थित अम्बे आउटसोर्सिंग के बंद पड़े पेच के समीप अवैध कोयला खनन के दौरान अचानक चाल धंस गई। देखते ही देखते मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने किसी तरह मलबे में फंसे कुछ लोगों को बाहर निकाला है। बता दे कि  हादसे में महिला सहित तीन लोगों की मौत की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। गौरतलब है कि हादसे के बाद भी मौके पर पुलिस और बीसीसीएल के अधिकारी नहीं पहुंचे। बताते चले कि मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। ग्रामीण रेस्क्यू टीम के इंतजार में हैं और अधिकारियों की लापरवाही को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। सवाल सिर्फ मौत का नहीं, बल्कि उस सिस्टम का है, जो हादसे के बाद भी इंतजार करता नजर आ रहा है।
 
वही घटना की सुचना पा कर कांग्रेस नेता सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।जलेश्वर महतो ने इस घटना को लेकर पूरी तरह बीसीसीएल को जिम्मेदार ठहराया है।
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट