Date: 13/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
SIR कर्मी बन महिला को बनाया बंधक, लूटा आभूषण ,पुलिस ने किया खुलासा
9/13/2026 2:25:33 PM IST
6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर के मानगो में खुद को SIR कर्मी बताकर महिला के फ्लैट में घुसने और बंधक बनाकर सोने के आभूषण लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात ये है कि लूटे गए सोने के आभूषणों को गलाकर चपटा गोलाकार रूप दे दिया गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
मामला 31 अगस्त 2026 का है। मानगो के श्री कृष्ण उद्यान कॉम्प्लेक्स स्थित एक फ्लैट में कुछ अपराधकर्मी SIR कर्मी बनकर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने महिला को बंधक बनाया, उसके साथ मारपीट की और पहने हुए सोने के आभूषण छीनकर फरार हो गए।
घटना के बाद मानगो थाना में मामला दर्ज किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी और सहायक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय-1 के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम बनाई गई।
तकनीकी सहयोग और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राकेश बहादुर उर्फ राकू, अभिषेक कुमार दास, तबस्सुम खातुन और समरेश पॉल उर्फ नान्टु पॉल को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लूटे गए आभूषणों को गलाने के बाद चपटा गोलाकार रूप दे दिया था। पुलिस ने इन्हें बरामद कर लिया है।
फिलहाल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस वारदात ने एक बार फिर फर्जी पहचान बनाकर घरों में प्रवेश करने वाले अपराधियों से सावधान रहने की जरूरत को सामने ला दिया है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
शराब के पैसों का हिसाब मांगने पर बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, रॉड से गर्दन पर वार; हुई मौत
#
महिला को कोयला चोर कहकर CISF पर पीटने का लगा आरोप, ग्रामीणों का हंगामा,CISF जवानों पर हमला और फायरिंग का दावा................
#
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने 330 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की, नेटवर्क से जुड़े तस्करो की तलाश जारी....
#
आईसीआईसीआई बैंक कर्मियों द्वारा प्रोमशन पार्टी में गॉर्ड की बंदूक़ से की 6 राउंड हर्ष फायरिंग ,मची हड़कंप
#
कदमा में पुलिस का डबल एक्शन, चोरी और जानलेवा हमले के मामलों का खुलासा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
‘Mirzapur: The Movie’ का बढ़ा बज, नए पोस्टर्स के बाद आज ट्रेलर का इंतजार खत्म
#
पारिवारिक विवाद में सुलह की कोशिश नाकाम, बातचीत के दौरान भतीजे ने किया चाकू से हमला
#
सम्राट चौधरी के समर्थन में उतरे जीतन राम मांझी, बोले- सीएम को हटाने की रची जा रही साजिश
#
बर्मामाइंस गोलीकांड: आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
#
नौकरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ देवेंद्र महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा धनबाद पहुंची