Date: 14/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

BCCL में फिर धंसी जमीन ,मची अफरा तफरी ,श्री इंफ़्रा आउटसोर्सिंग  कंपनी की लापरवाही आई सामने 

9/14/2026 4:58:38 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara :बीसीसीएल के गोबिंदपुर एरिया तीन के महेशपुर कोलियरी में ओबी डंप इलाके हुई  भू धसान से अफरा तफरी मच गई।  भू धसान से लगभग 50 फीट जमीं धंस गई। घटना में कोई हताहत की सूचना  नहीं है। बताया जाता है की श्री इंफ्रा आउटसोर्सिंग डंप के परिसर में अचानक तेज आवाज के साथ जमीन फट गई और उससे गैस रिसाव होने लगा। गैस रिसाव से लोगो में कई तरह के सेन्टम देखने को मिला। यहाँ तक की कई लोगो गैस रिसाव के दुर्गन्ध से बेहोश होकर गिर गए आननफानन में उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। भू धंसान केबाद से ओबी डंपिंग का कार्य को बंद कर दिया गया है।घटना के बाद  डंपिंग क्षेत्र के घनी अबादी वाला इलाके के लोगों में दहशत में  है। घटना के पीछे  श्री इंफ़्रा आउटसोर्सिंग के लापरवाही सामने आई है।  श्री इंफ़्रा आउटसोर्सिंग द्वारा सुरक्षा को नजर अंदाज कर ओबी लगातार गिरता रहा जिससे ओबी की   भार से  भू धसान की घटना होने की बात जानकर बता रहे है। 
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट