Date: 15/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनसार थाना के बगल फर्नीचर दुकान में चोरी, छत तोड़कर घुसे चोर, नकदी समेत लाखों का सामान ले गए....
9/15/2026 2:18:08 PM IST
5
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनसार थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित विश्वकर्मा फर्नीचर दुकान में सोमवार की देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़ने के साथ ही करकट की छत को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दुकान में आग लगाने की भी बात सामने आई है। घटना में करीब 22 हजार रुपए नकद और मशीन समेत लगभग दो लाख रुपए के सामान चोरी होने की बात दुकान मालिक ने कही है।
दुकान मालिक राम बाबू शर्मा ने बताया कि रात में दुकान से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर देखा कि दुकान की करकट की छत टूटी हुई थी और अंदर आग लगी थी। आग बुझाने के बाद दुकान की जांच की गई तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान में रखे 22 हजार रुपए नकद और करीब दो लाख रुपए की मशीन व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। कुछ मशीनों को आग से नुकसान भी पहुंचा है। घटना की जानकारी सुबह धनसार पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की पहचान और घटना के तरीके की जांच कर रही है।
थाना के ठीक बगल हुई चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों में भी चिंता बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि थाना से इतनी कम दूरी पर वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पुलिस ने जल्द चोरों को पकड़ने का भरोसा दिया है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनसार थाना के बगल फर्नीचर दुकान में चोरी, छत तोड़कर घुसे चोर, नकदी समेत लाखों का सामान ले गए....
#
सिर कटी युवती की हत्या का हुआ खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची साजिश,चार गिरफ्तार............
#
दुबई भागने से पहले पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी , फर्जी पासपोर्ट और वीजा बरामद, भाई का खोला राज !
#
राजधानी एक्सप्रेस में आरपीएफ ने एक युवती को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया
#
आरा-बक्सर फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत,मौके पर आपहुंचि पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हाईकोर्ट के आदेश से मिहिजाम की 20 दुकानों का आवंटन टला, जिला परिषद ने डाक प्रक्रिया की स्थगित
#
मिड डे मील बनाते समय स्कूल में गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
#
JPSC बहाली विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा बयान, बोले- छात्रों की मांग पर सरकार ने की कार्रवाई
#
ब्रेन मलेरिया से मौत के मामले में पोटका सीएससी प्रभारी डॉ. रजनी कुमार महाकुड़ निलंबित
#
Air India का बड़ा फैसला, सभी पायलटों की होगी अनिवार्य सब्सटेंस स्क्रीनिंग