Date: 14/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सिर कटी युवती की हत्या का हुआ खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची साजिश,चार गिरफ्तार............
9/14/2026 4:58:38 PM IST
6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के बलियापुर में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल7 लोगों में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवती ने प्रेम विवाह किया था, जिससे उसके पति के पिता संतोष रवानी नाराज थे। आरोप है कि इसी नाराजगी में युवती को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची गई और उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई।
रविवार को धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने जानकर देते हुए कहा कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार समेत मृतिका की चप्पल, पूजा सामग्री और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
दरअसल, 11 सितंबर को बलियापुर थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि ढांगी पहाड़ी की तलहटी के पास एक युवती का सिर कटा शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान एक युवती का सिर कटा शव मिला, जबकि कुछ दूरी पर एक बोरे में उसका सिर भी बरामद किया गया।
मौके पर पहुंचे संदीप रवानी ने शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 9 सितंबर से लापता थी और इसकी जानकारी उन्हें उनके दामाद कृष रवानी ने फोन पर दी थी। इसके बाद मृतिका के पिता के लिखित आवेदन पर बलियापुर थाना में हत्या और साक्ष्य छिपाने समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सिंदरी एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच को आगे बढ़ाया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर निवासी जयराम रवानी, बलियापुर के प्रधानखंता निवासी किशोर महतो, करमाटांड़ निवासी आलोमनी देवी और राम प्रसाद रजवार शामिल हैं।
पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि संतोष रवानी के पुत्र कृष रवानी ने मृतिका से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि यह विवाह संतोष रवानी को पसंद नहीं था। आरोप है कि इसी वजह से युवती को रास्ते से हटाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से हत्या की साजिश रची गई और हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया।
हालांकि, पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब दो बित्ता सात अंगुल लंबा धारदार छुरा, मृतिका की चप्पल, पूजा सामग्री और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुबई भागने से पहले पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी , फर्जी पासपोर्ट और वीजा बरामद, भाई का खोला राज !
#
राजधानी एक्सप्रेस में आरपीएफ ने एक युवती को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया
#
आरा-बक्सर फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत,मौके पर आपहुंचि पुलिस
#
शराब के पैसों का हिसाब मांगने पर बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, रॉड से गर्दन पर वार; हुई मौत
#
SIR कर्मी बन महिला को बनाया बंधक, लूटा आभूषण ,पुलिस ने किया खुलासा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
JPSC बहाली विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा बयान, बोले- छात्रों की मांग पर सरकार ने की कार्रवाई
#
गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई मुंगेर की चिंता, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
#
गिरिडीह पुलिस की बड़ी पहल, 112 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल
#
PM के सलाहकार तरुण कपूर ने मूनीडीह CBM परियोजना का किया निरीक्षण, गैस बिक्री को लेकर किया बड़ा ऐलान!
#
'हैंयुवा संगम' कार्यक्रम के लिए रावण हुए IIT-ISM के छात्र