Date: 19/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के स्टॉक रूम में चोरी और मारपीट, सचिव ने की घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग...
9/19/2026 12:04:19 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: गया के मुफस्सिल स्थित बुद्धगेरे कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के स्टॉक रूम में पहले चोरी की घटना हुई. इसके बाद अब मारपीट और धमकी की घटना घटित हो रही है. इस घटना को लेकर पुलिस की शून्य कार्रवाई पर कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास कुमार विकास माली ने सवाल उठाए हैं. कहा है कि इस तरह की घटनाएं हो रही है और पुलिस ने अब तो कोई कार्रवाई नहीं की है, जबकि मेरी अपनी जमीन में कन्या विवाह और कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी का स्टॉक रूम बनाया गया है. क्या पुलिस प्रशासन यही चाहती है, कि मैं उसे बंद कर दूं, या छोड़ दू।
इसे लेकर कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली ने मीडिया को बताया है, कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के द्वारा समाज सेवा का काम किया जाता है. साथ ही दहेज प्रथा, बाल विवाह के क्षेत्र में काम करती है. वही, जो लड़की बाल विवाह को रोकते हुए विवाह करती है, तो सोसाइटी के द्वारा विदाई सामग्री उपहार स्वरूप दिया जाता है. शादी के समय लग्न से पहले ऐसी लड़कियों की शादी के लिए उपहार का स्टॉक रखा जाता है. पहले हम लोग या स्टॉक विभिन्न कंपनियों से खरीद कर रखते थे, जिसमें श्रृंगार सामग्री, गोदरेज, बक्सा, पोशाक आदि जो भी जरूरत की सामग्री होती थी, उसे स्टॉक रखते थे किंतु अब मुफस्सिल थाना अंतर्गत बुद्धगेरे में विकास इंटरप्राइजेज और कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के तहत इन सामग्रियों का स्टॉक रखते हैं. पहले वहां हमारी गोदरेज की फैक्ट्री थी. अब कर्मी, लड़कों को रखकर स्टॉक मार्केट को संचालित किया जा रहा है. किंतु यहां पहले चोरी हुई और अब कुछ लोगों के द्वारा धमकी दी जा रही है. कुछ स्थानीय लोग हैं, जो स्टॉक रूम में घुसकर धमकी देने हाथापाई, अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का काम कर रहे हैं. इस मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें नामजद आरोपित बनाया गया है. किंतु पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. बार-बार इस तरह की घटना हो रही है. हमारी जमीन पर स्टॉक मार्केट बनाया है. किंतु इस तरह से चोरी और फिर अब मारपीट की घटना हो रही है, तो पुलिस प्रशासन के लोग क्या चाहते हैं, कि हम इसे बंद कर दें. इस तरह पुलिस प्रशासन की अब तक की कार्रवाई पर सवाल खड़ा किया है. विकास माली ने बताया कि इस मामले को लेकर रुबीना मैडम जो कि हमारी कर्मी हैं, उनके माध्यम से मुफस्सिल थाने में आवेदन दिलाया गया है, जिसमें स्थानीय कुछ लोगों को नामजद बनाया गया है. सबसे बड़ी बात है, कि जो लड़के काम कर रहे हैं, वह यूपी से हैं. उनके साथ भी मारपीट, धमकी देने का काम किया जा रहा है. यह सभी घटनाक्रम पर अविलंब रोक लगनी चाहिए और पुलिस प्रशासन के द्वारा ठोस कार्रवाई किए जाने की जरूरत है. मैं इसकी मांग करता हूं, कि अविलंब मामले में कदम उठाए जाए.
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में रंजय सिंह हत्याकांड पर कोर्ट का आया बड़ा फैसला, हर्ष सिंह और नन्द कुमार सिंह हुए रिहा , कोर्ट से निकलते हर्ष ने कहा....
#
सुरक्षा की साथी — भोजपुर पुलिस की ‘पुलिस दीदी’ ......
#
साइंटिफिक और आईटी अनुसंधान को मजबूत करने के लिए पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण,एसएसपी ने कहा....
#
गांव में नवनिर्मित प्रवेश द्वार पर गांव का नाम लिखने को लेकर विवाद,मारपीट से कई लोग घायल,पुलिस मौके पर पहुची.....
#
फर्जी APK फाइल भेजकर ठगी करने वाले 4 शातिर ठग गिरफ्तार, 2.20 लाख नकद समेत भारी मात्रा में गैजेट्स बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
म्यूजिक आर्टिस्ट की कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बची जान
#
भारत माता के जयकारों से गूंजा जमशेदपुर, BJP की विशाल तिरंगा यात्रा
#
विकास कार्यों का आशा गुप्ता ने दिया ब्यौरा, त्योहारों को लेकर सफाई व लाइट व्यवस्था होगी दुरुस्त
#
एसएसपी ने गिनाया छह महीने का रिपोर्ट कार्ड, लंबित कांड 4100 से घटकर 1740
#
दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी