Date: 19/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सुरक्षा की साथी  — भोजपुर पुलिस की ‘पुलिस दीदी’ ......

9/19/2026 12:04:19 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Bhojpur : महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता एवं जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए भोजपुर पुलिस की ‘पुलिस दीदी’ 20 स्कूटर एवं 15 मोटरसाइकिल (कुल 35 वाहन) के साथ आरा नगर, नवादा, मुफ्फसिल सहित जिले के 19 थाना क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय हैं.

‘पुलिस दीदी’ द्वारा विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास नियमित भ्रमण कर जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान महिला सुरक्षा एवं अधिकार, साइबर सुरक्षा, महिला हेल्प डेस्क तथा किसी भी विषम परिस्थिति में डायल-112 के माध्यम से सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी जा रही है। ‘पुलिस दीदी’ पहल का उद्देश्यमहिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना, जागरूकता विकसित करना तथा पुलिस के साथ सहज, सुरक्षित एवं भरोसेमंद संवाद को मजबूत करना है।

भोजपुर से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट