Date: 19/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 फर्जी APK फाइल भेजकर ठगी करने वाले 4 शातिर ठग गिरफ्तार, 2.20 लाख नकद समेत भारी मात्रा में गैजेट्स बरामद

9/19/2026 12:04:19 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada  : साइबर अपराध अपराधियों के विरुद्ध जामताड़ा जिले में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जामताड़ा और करमाटांड़ थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चार शातिर साइबर अपराधियों को किया है। आज पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध कारवाई की गई है, जिसमेँ चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 13 मोबाइल, 13 फर्जी सिमकार्ड, आठ ए टी एम कार्ड, एक चेकबुक और नगद दो लाख 20 हजार रुपए बरामद हुआ है। यह सभी लोग हरियाणा सिटी गैस और अडानी गैस के उपभोक्ताओं को निशाना बनाते थे। उपभोक्ताओं को बिल अपडेट कराने के नाम पर झांसा दिया जाता था और उनके मोबाइल पर फर्जी ए पी के फ़ाइल भेजते थे। जैसे ही उपभोक्ता उस फाइल को इंस्टॉल करता, अपराधी उसके फोन का पूरा एक्सेस और गोपनीय डेटा चुराकर बैंक खातों से पैसे साफ कर देते थे। इसके अलावा आरोपी यूको बैंक एवं अन्य प्रतिष्ठित बैंकों के अधिकारी या प्रतिनिधि बनकर लोगों को कॉल करते थे। वे ग्राहकों को डराकर या बहला-फुसलाकर उनके मोबाइल में फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड करवाते थे और उनकी बैंकिंग से जुड़ी गुप्त जानकारियां प्राप्त कर साइबर ठगी करते थे। 
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट