Date: 25/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक स्थित मल्लिक प्लाईवुड दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है...
9/25/2026 4:21:26 PM IST
7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के दो लैपटॉप, 19 हजार रुपये नकद, बैग और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और स्कूटी भी पुलिस ने जब्त की है। दरअसल, 20 और 21 सितंबर की रात चोरों ने जुगसलाई के घोड़ा चौक स्थित मल्लिक प्लाईवुड दुकान के ग्रील और शीशे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। चोर दुकान से लैपटॉप, नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद जुगसलाई थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले के उद्भेदन के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद 24 सितंबर को पुलिस ने कपाली ओपी क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूर मोहम्मद, दानिश हुसैन, शेख गनी इमाम उर्फ लकी और शहनवाज खान के रूप में हुई है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर मल्लिक प्लाईवुड दुकान से चोरी किया गया पिंक रंग का पीठू बैग, Lenovo का काला लैपटॉप, Acer का सिल्वर लैपटॉप और 19 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और स्कूटी को भी बरामद कर लिया है। वहीं, इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मनरेगा के अधूरे कुएं में डूबे मासूम भाई-बहन, 6 साल के भाई और 4 साल की बहन की मौत....
#
**जामताड़ा पुलिस का बड़ा अभियान, 37 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को सौंपे**...
#
अपराधियों ने पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए आरती ज्वेलर्स को बनाया निशाना, पुलिस सीसीटीवी कैमरों का खंगाल कर छानबीन में जुटी....
#
पत्थर क्रशर की जांच करने पहुंची जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप, मौके पर हंगामा, NGT नियमों का उल्लंघन !
#
धनबाद CO से व्हाट्सऐप पर मांगे ₹1 करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी; थाने में शिकायत के बाद पुलिस तलाश में जुटी ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
किताबें छोड़ सड़क पर उतरे छात्र, स्कूल की बदहाली पर फूटा गुस्सा
#
जमशेदपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू ,प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने किया उद्घाटन
#
अनशन के 21वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, जंतर-मंतर का धरना स्थल खाली कराया गया
#
वीरग्राम में 24 पहर संकीर्तन का हुआ शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा
#
साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा अभियान, 35 लाख लोगों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश