Date: 25/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद CO से व्हाट्सऐप पर मांगे ₹1 करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी; थाने में शिकायत के बाद पुलिस तलाश में जुटी ....
9/25/2026 4:21:26 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद सदर अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार से व्हाट्सऐप संदेश के माध्यम से एक करोड़ रुपये की अवैध राशि की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। रकम नहीं देने पर उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी गई। मामले को लेकर अंचलाधिकारी ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 14 सितंबर की शाम करीब 7:11 बजे एक मोबाइल नंबर से उनके मोबाइल पर व्हाट्सऐप के माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजा गया। संदेश भेजने वाले ने एक करोड़ रुपये देने की मांग की और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में एक और महत्वपूर्ण बात सामने आई है। धमकी देने वाले ने कथित तौर पर रकम जमा करने के लिए एसबीआई की राजगंज शाखा के एक बैंक खाते का नंबर भी भेजा। अंचलाधिकारी ने अपनी शिकायत में धमकी देने वाले संदिग्ध व्यक्ति की पहचान राजू के रूप में किए जाने की बात कही है। अंचलाधिकारी ने पुलिस को धमकी से संबंधित व्हाट्सऐप संदेश की प्रति भी उपलब्ध कराई है। शिकायत मिलने के बाद धनबाद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और बताए गए बैंक खाते की जानकारी जुटा रही है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी के पीछे कौन लोग हैं और एक करोड़ रुपये की मांग के पीछे उनकी मंशा क्या थी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पत्थर क्रशर की जांच करने पहुंची जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप, मौके पर हंगामा, NGT नियमों का उल्लंघन !
#
गया में कारोबारी से मारपीट और 15 लाख लूट का आरोप, दुकान में जमकर तोड़फोड़, थाने में नामजद शिकायत....
#
मैगी खाने गए 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, घटना के बाद इलाके में फैली सनसनी! ...
#
मुंगेर में 8 साल के बच्चे के गले से लॉकेट चोरी, 18 घंटे में दो नाबालिग पकड़े गए; स्वर्णकार भी गिरफ्तार...
#
औरंगाबाद में CSP संचालक को गोली मारकर 3 लाख की लूट, लैपटॉप और सामान लेकर फरार हुए अपराधी....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
माइनिंग विभाग और कोवाली पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध पथर से लदे एक हाइवा को पकड़ा ,इलाके में मचा हड़कंप
#
दोनों हाथ नहीं हैं, पर हौसले आज भी जिंदा हैं: पैरों से मोबाइल चलाता है बृजेश, सैकड़ों बच्चों को शिक्षित कर इंजीनियर बनने का है सपना
#
वाहन चोरी के संगठित गिरोह का खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार; 17 चोरी की बाइक बरामद
#
किताबें छोड़ सड़क पर उतरे छात्र, स्कूल की बदहाली पर फूटा गुस्सा
#
जमशेदपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू ,प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने किया उद्घाटन