Date: 25/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पत्थर क्रशर की जांच करने पहुंची जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप, मौके पर हंगामा, NGT नियमों का उल्लंघन !

9/25/2026 4:21:26 PM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद के तोपचांची के कालाझार में पत्थर क्रेसर से जुड़ी शिकायत की जांच करने पहुचे जीप उपाध्यक्ष सरिता देवी को डरा धमका पर भगाने का आरोप। मामला कतरी नदी पर कथित अवैध पुल निर्माण और पत्थर खदान में NGT के नियमों के उल्लंघन से जुड़ी शिकायत का है। जिला परिषद की उपाध्यक्ष सरिता देवी ने इस मामले में लिखित शिकायत की थी, जिसके बाद जांच कमिटी का गठन किया गया। शुक्रवार को जांच कमिटी मौके पर पहुंची। कमिटी में DMO राकेश तिग्गा और तोपचांची CO नूपुर कुमारी समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। खुद जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी भी कमिटी की सदस्य के रूप में मौके पर पहुंचीं। लेकिन आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही क्रेसर संचालक अपने कुछ सहयोगियों के साथ सरिता देवी और गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी से ही उलझ पड़े और उन्हें डराने धमकाने का प्रयास करने लगे। इसके बाद मौके पर माहौल बिगड़ गया और जांच की कार्रवाई बाधित हो गई। हालात ऐसे बने कि जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी को मौके से लौटना पड़ा। अब सवाल है कि जिस शिकायत की जांच के लिए प्रशासनिक कमिटी बनाई गई, और शिकायत कर्ता को ही मौके से डरा धमका कर भगाने का आरोप लगाया जा रहा है 
सवाल सिर्फ कतरी नदी पर बने अवैध पुल का है, नदी पर ओबी पथर और सीमेंट पाइप डाल कर पर्यावरण नियमों की धज्जियां उड़ा कर पुल का निर्माण कर दिया गया है, वही कतरी जो कोयलांचल की लाखो आबादी की आजीविका है, सेकड़ो जीव जंतुओं की जीवन रेखा है, और इन्ही जीव जंतुओं से ये प्रकृति है और इसी प्रकृति को नष्ट किया जा रहा हैं, और व्यवस्था तमाशा देख रही हैं।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क