Date: 28/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
226 ठेका मजदूरों को बड़ी कानूनी राहत, ट्रिब्यूनल ने ₹2.50 करोड़ भुगतान का दिया आदेश, मजदूरों के पक्ष में आया फैसला...
9/27/2026 4:32:06 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
:
तुरामडीह यूसिल गेट के समीप झारखण्ड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के कोल्हान समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के महामंत्री कॉम डी.सी गोहाई उपस्थित थे. यूनियन के महामंत्री ने कोर्ट के आदेश की प्रतिलिपि को पढ़कर तत्कालीन पीड़ित मजदूरों को सुनाया गया. *यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड* (UCIL) के बंदुहुरंग माइंस में वर्ष 2013 के दौरान कार्यरत 226 ठेका मजदूरों के लंबे संघर्ष को बड़ी कानूनी सफलता मिली है। धनबाद ट्रिब्यूनल कोर्ट ने मामले में महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए संबंधित ठेका कंपनी गल्फ ऑयल कॉरपोरेशन को 226 मजदूरों के पक्ष में लगभग ₹2.50 करोड़ (ढाई करोड़ रुपये) की राशि का भुगतान करने का आदेश दिया है।यह फैसला उन मजदूरों के लिए महत्वपूर्ण राहत है, जो वर्षों से अपने श्रम से संबंधित बकाया एवं वैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे थे।वर्षों के संघर्ष के बाद मिला न्याय वर्ष 2013 में बंदुहुरंग माइंस में कार्यरत रहे इन 226 ठेका मजदूरों के मामले को लेकर लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही थी। मजदूरों का पक्ष था कि उन्हें उनके श्रम एवं सेवा से संबंधित देय राशि/वैधानिक लाभों से वंचित किया गया।
मामले की सुनवाई के उपरांत धनबाद ट्रिब्यूनल कोर्ट द्वारा लगभग ढाई करोड़ रुपये भुगतान का आदेश दिया जाना मजदूरों के संघर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन (JKMU)केंद्रीय महामंत्री डी सी गोहाई ने धनबाद ट्रिब्यूनल कोर्ट के इस आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला मजदूरों की एकजुटता, संघर्ष और कानूनी अधिकारों की लड़ाई को मजबूती प्रदान करता है।...वहीं शहीद भगत सिंह के जीवनी पर भी प्रकास डाला गया और कहा कि वीर भगत सिंह केवल स्वतंत्रता के महान क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि न्याय, समानता, शोषणमुक्त समाज और मजदूर किसानो युवा छात्रों के अधिकारों के प्रबल समर्थक थे। उनका जीवन देश के युवाओं को साहस, त्याग, वैज्ञानिक सोच और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विश्व पर्यटन दिवस पर गुमला के पर्यटन स्थलों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
#
NGT के आदेश पर हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग की जांच, कोयला धूल से प्रदूषण की शिकायत सही मिली,धूल से स्कूलों के बच्चे व ग्रामीण परेशान हैं....
#
एलआईसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल में लगी भीसण आग, चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँची, मची अफरा तफरी .....
#
बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर और एजेंट पर ठगी का आरोप, ग्राहकों ने थाना और SSP कार्यालय में की शिकायत...
#
विश्वविद्यालय कर्मियों का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, अंतिम दिन परीक्षा के बाद मिला प्रमाणपत्र.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मगध में CISF की बड़ी कार्रवाई, फुलवरिया साइडिंग के पीछे 275 टन अवैध कोयला बरामद, बरामद कोयले की अनुमानित कीमत ₹3.46 लाख बताई जा रही है ....
#
प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के खिलाफ गरजा VKSU, सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों ने दिया धरना
#
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर रघुवर दास का हेमंत सोरेन को पत्र, सीबीआई जांच की मांग
#
साइबर अपराध पर धनबाद पुलिस का बड़ा प्रहार, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता अभियान
#
विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप