Gumala : विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज पेयजल एवं स्वच्छता विभाग , गुमला के द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुमला जिले के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित पर्यटन स्थलों पर जनभागीदारी के माध्यम से साफ-सफाई, स्वच्छता के प्रति जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल आंजन धाम,मरदा मंदिर, बाघमुंडा जलप्रपात, टांगीनाथ धाम, गोबरसिली, मरसा डैम, बालाघाट, कामडारा एवं नवरतनगढ़ किला पर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित कर स्थानीय लोगों को साफ-सफाई के साथ-साथ स्वच्छ पर्यटन स्थल, स्वच्छ पर्यावरण और जिम्मेदार पर्यटन के प्रति जागरूक किया गया।
कोयलांचल लाइव डेस्क
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़