Date: 01/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिंदल मॉल फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ से 4 साजिशकर्ता गिरफ्तार,एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी घटना की जानकारी दी...

9/30/2026 6:54:09 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: 26 सितंबर क़ो सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर स्थित बिंदल मॉल के ग्राउंड फ्लोर के उडुपी रेस्टोरेंट में *डोमनिक सैमसन, रिजवान, दिलशाद और कृष्णा चौधरी* खाना खा रहे थे। तभी बाइक पर तीन हमलावर पहुंचे। रेस्टोरेंट के अंदर घुस गए और फायरिंग कर दी। पूरे मॉल में भगदड़ मच गई। चारों घायल हुए और उन्हें तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया।​ जहाँ इलाज चल रही हैं।...वहीं पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने छत्तीसगढ़ के पास से घटना के साजिसकर्ता टीटू शर्मा,मनोज सरकार,शंकर मुंडा,दीपू ओझा हैं, जिसे गिरफ्तार किया हैं, जानकारी के अनुसार ये साजिश और सहयोग में शामिल होने के आरोपी हैं।​ घटना के कारण जमीन कारोबार, रेलवे मैं ठेकेदारी और पुरानी रंजिश क़ो लेकर यह घटना सामने आई हैं। गोली मारने वाले आरोपी अब तक फरार हैं जिन्हे पकड़ने के लिए पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी चल रही हैं।।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट