Date: 30/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आरा स्थित कृष्ण कला भवन में और पटना सहित कई ठिकानों पर EOU की  छापेमारी से मचा हड़कंप....

9/30/2026 1:12:37 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : बिहार में आर्थिक अपराध के खिलाफ कार्रवाई के बीच बुधवार की सुबह आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने परिवहन विभाग के अवर पर्वतन निरिक्षक अमित कुमार गुप्ता से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। टीम की कार्रवाई आरा और पटना में चल रही है। आरा शहर के अवधपुरी इलाके में स्थित अमित कुमार गुप्ता के तीन मंजिला मकान कृष्ण कला भवन पर सुबह-सुबह EOU की टीम पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, दूसरी टीम पटना जिले के दानापुर क्षेत्र के आंसुपुर स्थित फ्लैट नंबर 609 में दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। अमित कुमार गुप्ता फिलहाल भभुआ में मोबाइल सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी को अधिकारी की संपत्ति उनके ज्ञात आय के स्रोतों की तुलना में करीब 150 प्रतिशत से अधिक होने का संदेह है। छापेमारी के दौरान संपत्ति, बैंक खातों, दस्तावेजों और अन्य वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। हालांकि, कार्रवाई पूरी होने के बाद ही बरामदगी और संपत्ति से जुड़े मामलों की विस्तृत तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। अवर पर्वतन निरिक्षक अमित कुमार गुप्ता से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। टीम की कार्रवाई आरा और पटना में चल रही है। आरा शहर के अवधपुरी इलाके में स्थित अमित कुमार गुप्ता के तीन मंजिला मकान पर सुबह-सुबह EOU की टीम पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, दूसरी टीम पटना जिले के दानापुर क्षेत्र के आंसुपुर स्थित फ्लैट नंबर 609 में दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। अमित कुमार गुप्ता फिलहाल भभुआ में परिवहन विभाग में अवर पर्वतन निरिक्षक के पद पर तैनात बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी को अधिकारी की संपत्ति उनके ज्ञात आय के स्रोतों की तुलना में करीब 150 प्रतिशत से अधिक होने का संदेह है। छापेमारी के दौरान संपत्ति, बैंक खातों, दस्तावेजों और अन्य वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। हालांकि, कार्रवाई पूरी होने के बाद ही बरामदगी और संपत्ति से जुड़े मामलों की विस्तृत तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
 

आरा  से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट