Date: 03/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
फहीम खान के घर AK-47 हमले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 22 साल बाद आया फैसला
10/3/2026 4:13:38 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के चर्चित गैंगस्टर फहीम खान के वासेपुर स्थित घर पर वर्ष 2004 में हुए AK-47 हमले के मामले में अदालत ने तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने शाहिद आलम, शहादत हुसैन और तनवीर आलम को हत्या, आपराधिक साजिश और गैरकानूनी जमावड़ा समेत कई धाराओं में दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई।
अदालत ने धारा 302, 120बी और 149 के तहत आजीवन कारावास, जबकि आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत 7 साल और धारा 307 के तहत 10 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सभी सजाओं को साथ-साथ चलाने का आदेश दिया है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता शाहबाज सलाम ने इसकी जानकारी दी।
दरअसल, 29 जनवरी 2004 को वासेपुर स्थित फहीम खान के घर पर AK-47 समेत अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। हमले के दौरान फहीम खान पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे थे। वहीं, फायरिंग में उनके बॉडीगार्ड विनोद शर्मा की मौत हो गई थी, जबकि शाहिद नामक एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी थी।
करीब 22 साल पुराने इस मामले में 28 सितंबर 2026 को अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया था। इसके बाद 3 अक्टूबर को सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई और अदालत ने तीनों को उम्रकैद समेत अन्य सजाएं सुनाईं।
22 साल बाद आए इस फैसले के साथ फहीम खान के घर हुए चर्चित AK-47 हमले के मामले में अदालत की सुनवाई का एक अहम चरण पूरा हो गया है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आबिद हुसैन फायरिंग केस का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; हथियार और स्कूटी बरामद....
#
5 लाख का इनामी शूटर अरमान गया जेल में बंद, यूपी पुलिस ने मांगी ट्रांजिट रिमांड.....
#
सड़क किनारे अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, ठेले-गुमटियां हटाईं , दुकानदारों में आक्रोश !.....
#
शहर में बढ़ती गतिविधियों के बीच सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस एक्शन मोड में.....
#
बिष्टुपुर में दो कारोबारियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मिडिया में वायरल....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन ,डीसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन
#
दिनचर्या में खेल शामिल नहीं है तो आप कम जीवन जीते हैं : एसएसपी
#
MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ बन्ना गुप्ता का हमला, बोले- झारखंड के अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
#
डकैती के दौरान बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई, पुलिस जांच में जुटी
#
मुंगेर में एक साथ दिखे नाग-नागिन, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़