Date: 05/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......
10/5/2026 2:02:03 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: जिले के
सरायढेला स्थित श्रीराम सिटी अपार्टमेंट की छत पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपार्टमेंट मालिक की ओर से लगाए गए टावर के जनरेटर हाउस में अचानक आग लग गई। जनरेटर हाउस से धुआं और आग की लपटें उठती देख अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद अपार्टमेंट के लोग तुरंत सक्रिय हो गए। सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही अपार्टमेंट के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अपार्टमेंट के लोगों के मुताबिक, आग जनरेटर हाउस में लगी थी। समय रहते आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दिए जाने के कारण आग को फैलने से रोक लिया गया। लोगों का कहना है कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो यह अपार्टमेंट के अन्य हिस्सों तक फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद कुछ देर तक अपार्टमेंट परिसर में दहशत का माहौल बना रहा। घटना को लेकर लोगों ने जनरेटर हाउस और विद्युत उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मधुबन वाशरी में काम से हटाए गए 110 मजदूरों को पुनः की गई बहाली, ग्रामीण अधिकार मंच ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी ....
#
बीसीसीएल कर्मियों की बल्ले-बल्ले, दुर्गापूजा से पहले खाते में आएंगे ₹1,10,250 बोनस, 31 हजार कोयला कर्मियों को मिलेगा लाभ.....
#
जहां कभी गूंजती थी बंदूक की आवाज, अब गूंज रही किताबों की खनक, टुंडी के 100 से ज्यादा बच्चों को मिला शिक्षा का सहारा...
#
जिउतिया पर स्वर्णरेखा में डूबी बच्ची का शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम.....
#
दुर्गा पूजा को लेकर आईजी की हाईलेवल बैठक, 7 जिलों के एसपी को सुरक्षा के सख्त निर्देश, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस.......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित
#
श्री हनुमान मंदिर बड़ी मठिया में धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीकृष्ण छठीहार महोत्सव, सोहर और बधाई गीतों से गूंजा परिसर
#
सर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे छिपाई 4-5 किलो की IED बरामद, मौके पर किया गया नष्ट
#
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत, CM हेमंत सोरेन बोले- हृदयविदारक खबर से मन व्यथित
#
भारत ने रचा इतिहास, पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' सफलतापूर्वक लॉन्च