Date: 10/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जिले में खाकी और कार चालक के बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, होमगार्ड जवान से मारपीट का वीडियो वायरल....

10/9/2026 3:30:40 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad : औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के भुखरुआ मोड़  पर पुलिसकर्मी और एक कार चालक के बीच हुई हिंसक हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताई जा रही है, जहां ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान और कार चालक के बीच सड़क पर ही जमकर लात-घूंसे चले
जानकारी के अनुसार, दाउदनगर चौक पर होमगार्ड के जवान ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए तैनात थे। इसी दौरान एक कार चालक ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए गाड़ी आगे बढ़ाने लगा। ड्यूटी पर तैनात जवान ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने ध्यान नहीं दिया और गाड़ी आगे बढ़ाता रहा। इस पर गुस्साए जवान ने कार पर डंडा मार दिया। डंडा लगते ही कार चालक आपा खो बैठा और गाड़ी से उतरकर जवान के साथ मारपीट करने लगा। इसके जवाब में जवान ने भी हाथापाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को अलग कराया।
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# फर्जी पत्रकार बनकर ठगी का आरोप, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का लगा आरोप
# कलीम अंसारी हत्याकांड में 7 साल बाद बड़ा फैसला, एक अभियुक्त को आजीवन कारावास; पुलिस पर लापरवाही का आरोप ! ...
# ई-रिक्शा की बैटरी फटने से ये हादसा ,धुआं उठता रहा चालक ने नहीं सुनी छात्राओं की बात फिर हुआ जोरदार धमाका....
# NEET छात्रा मौत मामला: 10 महीने की जांच के बाद CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, मां बोलीं - बेटी को न्याय दिलाने तक लड़ूंगी....
# जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत; सुबह डायल 112 की सूचना पर पहुंचे परिजन......