Date: 10/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बी० बी० एम० कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो० डॉ० राजकिशोर शर्मा का निधन, महाविद्यालय पर शोक का लहर
7/16/2026 5:12:18 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :-
जहानाबाद के बी० बी० एम० कॉलेज, ओकरी के प्रधानाचार्य प्रो० डॉ० राजकिशोर शर्मा का दिल्ली के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। उन्होंने एक लंबे समय तक महाविद्यालय में अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान कीं। उनके इस असामयिक निधन की खबर से स्थानीय शिक्षा जगत एवं बुद्धिजीवियों में शोक की लहर दौड़ गई है।प्रो० शर्मा के निधन पर स्थानीय अनुग्रह नारायण स्मारक महाविद्यालय में एक विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।शोक सभा को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रो० शर्मा का निधन संपूर्ण शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्य स्तरीय पदाधिकारी होने के साथ-साथ हम सभी के अभिभावक स्वरूप थे। उनके चले जाने से आज पूरा वित्त रहित शिक्षक समाज मर्माहत और आहत महसूस कर रहा है।वित्त रहित शिक्षक-शिक्षकेतर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राजाध्यक्ष प्रो० राम विनेश प्रसाद सिंह ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रो० शर्मा के निधन ने हमारे साझा संघर्ष के एक मजबूत स्तंभ को ढहा दिया है, जिससे हमारा आंदोलन कमजोर हुआ है। वहीं, महाविद्यालय के उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो० अली सलीम ने उन्हें याद करते हुए एक खुशमिजाज, ऊर्जावान और समर्पित शिक्षक व कुशल प्राचार्य बताया।इसके साथ ही, प्रो० मिथिलेश कुमार सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्राचार्य राजकिशोर बाबू निश्चित रूप से हमारे मार्गदर्शक और नेता थे। वे ए० एन० एस० कॉलेज, जहानाबाद को सदैव अपना मानते हुए यहां के प्रति अगाध प्रेम व जुड़ाव रखते थे। आज हम सभी उनके आकस्मिक अवसान पर मर्माहत हैं।इस शोक सभा में कॉलेज के लगभग सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्य रूप से डॉ० धर्मेन्द्र कुमार सिंह,प्रो० रंगनाथ द्विवेदी , प्रो० विनय कुमार सिंह, प्रो० शिवप्रकाश सिंह, प्रो० अनवर आलम, प्रो० उर्मिला कुमारी, प्रो० फातिमा नाज, प्रो० डॉ० रिंकू सिंह एवं प्रधान लिपिक अभय कुमार सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा सहायक वर्ग से संतोष कुमार, भीष्म नारायण, अच्युतानंद तिवारी, रमोद कुमार, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार सिंह, दिलीप कुमार, तपेश्वर प्रसाद, मिथिलेश कुमार, राकेश कुमार सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
Jahanabad से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
500
कमरे
500
दरवाजे
और
रहस्यमयी
सुरंग
गया
के
रामेश्वर
बाग
की
अनोखी
कहानी....
#
मानगो पुल पर भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतारों में फंसी एंबुलेंस; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल...
#
500
कमरे
500
दरवाजे
और
रहस्यमयी
सुरंग
गया
के
रामेश्वर
बाग
की
अनोखी
कहानी....
#
पितृपक्ष में यूक्रेन से आये श्रद्धालुओं ने गया जी पहुंचकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना की ...
#
बीबीएमकेयू का तीसरा दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 149 विद्यार्थियों को किये सम्मानित, डुमरी विधायक जयराम महतो को पीएचडी की उपाधि.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बी० बी० एम० कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो० डॉ० राजकिशोर शर्मा का निधन, महाविद्यालय पर शोक का लहर
#
B.Sc Nursing छात्रों का फूटा गुस्सा, रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सड़क जाम
#
कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत स्टेशनों पर एडवाइजरी, 12 अगस्त तक कुछ गेट रहेंगे बंद
#
सावन के पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 'बोल बम' से गूंजा कांवड़िया पथ
#
मुंगेर में राहत की नाव बनी आफत! , बाढ़ के पानी में अचानक डूबी नाव ,बाल-बाल बचे 6 लोग